लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: सिंध प्रांत में तबलीगी जमात समूह जबरन करा रहा धर्म परिवर्तन, हिंदुओं ने कहा- इसके बजाय मरना पसंद करेंगे

By भाषा | Updated: May 18, 2020 05:49 IST

पाकिस्तान हिंदू परिषद के प्रमुख और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सांसद डॉ रमेश वंकवानी ने कहा कि वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं और बच्चे तख्तियां और बैनर लेकर तबलीगी जमात समूह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिख रहा है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू भील समुदाय के लोग कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि एक मुस्लिम समूह द्वारा इन्हें जबरन इस्लाम धर्म अपनाने पर मजबूर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिख रहा है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू भील समुदाय के लोग कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि एक मुस्लिम समूह द्वारा इन्हें जबरन इस्लाम धर्म अपनाने पर मजबूर किया जा रहा है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद एक हिंदू सांसद ने मामले में जांच कराने की मांग की है।

पाकिस्तान हिंदू परिषद के प्रमुख और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सांसद डॉ रमेश वंकवानी ने कहा कि वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं और बच्चे तख्तियां और बैनर लेकर तबलीगी जमात समूह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर सरकार की अल्पसंख्यक परिषद को तत्काल जांच के आदेश देने चाहिए क्योंकि सिंध के आंतरिक हिस्सों में जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ हिंदू समुदाय लंबे समय से विरोध दर्ज करवा रहा है।

सिंध प्रांत के हिंदुओं का आरोप है कि तबलीगी जमात समूह के लोगों ने प्रांत के मटियार क्षेत्र के नसूरपुर गांव में उनके घर क्षतिग्रस्त किए और उन्हें प्रताड़ित किया गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग चिल्ला रहे हैं कि वे अपना धर्म बदलने के बजाय मरना पसंद करेंगे।

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियोलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल