लाइव न्यूज़ :

हिंदू शब्द ‘सेवा’ से मुझे काम करने की प्रेरणा मिलती है: प्रीति पटेल

By भाषा | Updated: October 5, 2021 21:29 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, पांच अक्टूबर ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने मैनचेस्टर में चल रहे कन्जर्वेटिव पार्टी के सालाना सम्मेलन में बताया कि सरकार अपराध के खिलाफ सख्त फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि इस पद पर उनके काम करने की प्रेरणा सेवा की अवधारणा एवं अन्य लोगों के हितों को सर्वोपरि रखने की भावना से मिलती है।

उन्होंने कहा कि राजमार्गों को बाधित करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराध एवं मादक पदार्थ मामलों में लिप्त लोगों के लिए जांच बढ़ाने जैसे कदम भी उठाए गए हैं।

पटेल ने कहा, ‘‘हमारे मूल्यों में समाहित है स्वयं से पहले सेवा। इसे हिंदू शब्द ‘सेवा’ के जरिए बहुत अच्छी तरह से परिभाषित किया जा सकता है जिसका अर्थ होता है सेवा, दूसरे लोगों के प्रति समर्पण एवं संकल्प।’’

सम्मेलन में अपने भाषण में भारतवंशी कैबिनेट मंत्री पटेल ने प्रवासियों के लिए ब्रेक्जिट बाद की प्रणाली पर प्रगति की भी जानकारी दी जो उन्होंने पिछले वर्ष आरंभ की थी। उन्होंने कहा, ‘‘कन्जर्वेटिव सरकार अपराध में कमी लाने और सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए सख्त फैसले ले रही है।’’

उन्होंने कहा कि मार्गों, रेल मार्ग आदि को बाधित करने के खिलाफ भी सजा कठोर की गई हैं। इन घोषणाओं को, हाल के दिनों में जलवायु संबंधी प्रदर्शनकारियों द्वारा मार्गों को बाधित करने की घटना की पृष्ठभूमि में देखा जा रहा है।

सत्तारूढ़ कन्जर्वेटिव पार्टी का सालाना सम्मेलन बुधवार तक चलेगा और इसका समापन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के भाषण के साथ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें