लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के सिंझोरो में हिंदू महिला की क्रूरता से की गई हत्या, काटा गया सिर, चमड़ी उधेड़ी

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 29, 2022 14:34 IST

पाकिस्तान के सिंझोरो कस्बे में एक हिंदू महिला का कथित तौर पर सिर कलम कर दिया गया और उसकी खाल उतार दी गई। सीनेटर कृष्णा कुमारी ने कहा कि महिला की हत्या की गई और उसके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के सिंझोरो कस्बे में एक हिंदू महिला का कथित तौर पर सिर कलम कर दिया गया।सीनेटर कृष्णा कुमारी ने कहा कि महिला की हत्या की गई और उसके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया गया।

कराची: पाकिस्तान के सिंझोरो शहर में बुधवार को एक हिंदू महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। हिंदू समुदाय से पाकिस्तान की पहली महिला सीनेटर कृष्णा कुमारी ने एक ट्वीट में कहा कि 40 वर्षीय महिला का सिर काट दिया गया और उसके स्तन काट दिए गए। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी नेता ने कहा कि पीड़िता के शरीर और चेहरे से चमड़ी उतारी गई थी। महिला के चार बच्चे हैं।

कृष्णा कुमारी ने ट्वीट कर लिखा, "40 साल की विधवा की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव बहुत बुरी हालत में मिला। उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया था और दरिंदों ने पूरे सिर का मांस नोच डाला था। उनके गांव का दौरा किया। सिंझोरो व शाहपुरचाकर से भी पुलिस टीम पहुंची।" 

पीपीपी नेता जियाला अमर लाल भील ने दावा किया कि बुधवार को खेत में क्षत-विक्षत शव मिला था और पुलिस ने महिला के परिवार से जानकारी जुटाई है। पीपीपी नेता के अनुसार, पोस्टमार्टम किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

टॅग्स :पाकिस्तानहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट