लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में कोविड-19 से एक दिन में सबसे अधिक मौतें, संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार

By भाषा | Updated: July 9, 2021 21:14 IST

Open in App

(अनीस-उर-रहमान)

ढाका, नौ जुलाई बांग्लादेश में कोविड-19 से एक दिन में 212 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या ने शुक्रवार को नयी ऊंचाई को छू लिया। वहीं देश में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 10 लाख से अधिक हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 212 रोगियों की मौत हुई हैं। इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक 201 रोगियों की मौत हुई थी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या 16,004 जबकि संक्रमितों की तादाद 1,000,543 है।

डीजीएचएस के एक प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा, "हमने देशव्यापी कर्फ्यू लागू करने का प्रस्ताव रखा है क्योंकि फिलहाल जारी लॉकडाउन संक्रमण के चक्र को तोड़ने के लिए पर्याप्त नहीं है।"

डीजीएचएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 15 दिनों का देशव्यापी कर्फ्यू सबसे अच्छा कदम हो सकता है।

अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "यह (महामारी) एक युद्ध है और युद्ध में आप मानवाधिकार कारक पर विचार नहीं करते।"

इस बीच, सेना के जवान लगातार नौवें दिन पुलिस के साथ लॉकडाउन कार्यान्वय के लिये संघर्ष करते दिखे। पुलिस ने कहा कि कोविड नियमों का उल्लंघन कर घरों से बाहर निकलने वाले सैकड़ों लोगों को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया और उन पर जुर्माना लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात