लाइव न्यूज़ :

Hezbollah commander: इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह कमांडर अहमद अदनान बाजीजा को साउथ लेबनान में मार गिराया, आधी रात को एयर स्ट्राइक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 27, 2025 18:12 IST

Hezbollah commander: हिज़्बुल्लाह के कुलीन राडवान बल के एक बटालियन कमांडर अहमद अदनान बाजीजा की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे लेबनानी अधिकारियों ने दो अलग-अलग हमलों में कम से कम चार लोगों के मारे जाने की सूचना दी।इज़राइल और आईडीएफ सैनिकों पर कई हमलों का निर्देशन करने में शामिल था।इजराइल ने तब तक सैन्य कार्रवाई जारी रखने का संकल्प लिया है।

यरूशलमः इजराइली सेना ने हमास के खिलाफ हमले तेज करते हुए गाजा शहर के कुछ हिस्सों को खाली करने का आदेश दिया। यह आदेश जितून, तेल अल-हवा और अन्य इलाकों पर लागू होता है, जहां इजराइली सेना ने 17 महीने के युद्ध के दौरान बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। इस बीच इजराइल ने गुरुवार को कहा कि रात भर हवाई हमलों में हिज़्बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर अहमद अदनान बाजीजा की मौत हो गई और दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के गुर्गों के एक अन्य समूह को निशाना बनाया गया। सीरियाई और लेबनानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार गुरुवार की सुबह इज़राइली लड़ाकू विमानों ने कथित तौर पर सीरिया के लताकिया बंदरगाह क्षेत्र में रात भर बमबारी की, जिससे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विस्फोट हुए। लेबनानी अधिकारियों ने दो अलग-अलग हमलों में कम से कम चार लोगों के मारे जाने की सूचना दी।

इज़राइल रक्षा बलों ने गुरुवार को आधी रात के तुरंत बाद ड्रोन हमला करने की पुष्टि की, जिसमें हिज़्बुल्लाह के कुलीन राडवान बल के एक बटालियन कमांडर अहमद अदनान बाजीजा की मौत हो गई। सेना ने कहा कि कमांडर युद्ध के दौरान इज़राइल और आईडीएफ सैनिकों पर कई हमलों का निर्देशन करने में शामिल था।

सेना ने कहा कि इन क्षेत्रों से दागे गए रॉकेट के जवाब में वह जल्द ही कार्रवाई करेगी और निवासियों को दक्षिण की ओर जाने का आदेश दिया गया है। इजराइल ने पिछले सप्ताह हमास के साथ युद्ध-विराम समाप्त कर दिया था और सिलसिलेवार हमले शुरू किए थे। इन हमलों में सैकड़ों फलस्तीनी मारे गए हैं। इजराइल ने तब तक सैन्य कार्रवाई जारी रखने का संकल्प लिया है।

जब तक हमास उसके शेष 59 बंधकों को नहीं छोड़ देता, जिनमें से 24 बंधकों के जीवित होने का अनुमान है। इजराइल ने हमास से हथियार छोड़ने और अपने नेताओं को निर्वासित करने को भी कहा है। वहीं, हमास ने कहा है कि वह स्थायी युद्ध-विराम और गाजा से इजराइली बलों की पूर्ण वापसी के बिना शेष बंधकों को रिहा नहीं करेगा।

टॅग्स :इजराइलHamas
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?