लाइव न्यूज़ :

रूस के कमचात्का में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन शव मिले

By भाषा | Updated: August 14, 2021 19:57 IST

Open in App

मास्को, 14 अगस्त (एपी) रूस के सुदूर पूर्व में पर्यटकों को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर के एक ज्वालामुखी गड्ढे वाली गहरी झील में गिरने के बाद लापता आठ लोगों में से तीन के शव बचावकर्मियों ने शनिवार को बरामद कर लिये।

एमआई-8 हेलीकॉप्टर घने कोहरे में झील के किनारे उतरने के प्रयास में कमचात्का प्रायद्वीप पर कुरील झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में 16 लोग सवार थे।

आठ व्यक्ति तेजी से डूबते हेलीकॉप्टर से निकलने में सफल रहे और क्रोनोत्स्की प्राकृतिक रिजर्व के रेंजरों ने नावों में दुर्घटना स्थल पर पहुंचने के बाद उन्हें ठंडे पानी से बचाया।

रूसी आपात स्थिति मंत्रालय ने कहा कि उसके कार्यकर्ताओं ने झील के तल से हेलीकॉप्टर के पायलट सहित तीन व्यक्तियों के शवों को निकाला, जहां दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर 120 मीटर की गहराई में पड़ा था।

कमचात्का के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने कहा कि बाद में शनिवार को तेज हवाओं ने खोजी दल को अभियान स्थगित करने के लिए मजबूर कर दिया। आपातकालीन कर्मियों ने रविवार को पानी में डूबे हुए हेलीकॉप्टर के अंदर से अन्य पीड़ितों के शवों को निकालने के लिए पानी के भीतर रोबोट का उपयोग करने की योजना बनाई है।

हादसे में बचे आठ लोगों में से दो लोग बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में ले जाया गया।

कई ज्वालामुखियों वाला प्रायद्वीप, कमचात्का, अपनी सुंदरता और समृद्ध वन्य जीवन के लिए जाना जाता है। कुरील झील 316 मीटर (1,037 फीट) गहरी है और 77 वर्ग किलोमीटर (30 वर्ग मील) के क्षेत्र में फैली हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर