लाइव न्यूज़ :

अमेरिकाः तीन वैज्ञानिकों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर अलास्का झील में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, सभी के मारे जाने की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2023 09:27 IST

अलास्का के प्राकृतिक संसाधन विभाग (डीएनआर) ने कहा कि डीएनआर हादसे के शिकार कर्मचारियों और पायलट के अलावा उनके परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा है। हम खोज एवं बचाव दल से अद्यतन जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों के मारे जाने की आशंका है। हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा भूगर्भीय और भूभौतिकीय सर्वेक्षण प्रभाग के तीन वैज्ञानिक सवार थे।हेलीकॉप्टर ‘बेल 206’ गुरुवार रात लापता हो गया था।

एंकरेजः अमेरिका के अलास्का में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा तीन सरकारी कर्मचारी मौजूद थे। सभी के मारे जाने की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलीकॉप्टर सुदूर उत्तरी ढलान क्षेत्र में स्थित एक झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर एक पायलट और तीन सरकारी कर्मचारियों को ले जा रहा था। 

एक अधिकारियों ने कहा कि हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों के मारे जाने की आशंका है। अलास्का के प्राकृतिक संसाधन विभाग (डीएनआर) ने एक बयान जारी कर बताया कि विभाग द्वारा किराए पर लिए गए हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा भूगर्भीय और भूभौतिकीय सर्वेक्षण प्रभाग के तीन वैज्ञानिक सवार थे।

विभाग ने कहा कि डीएनआर हादसे के शिकार कर्मचारियों और पायलट के अलावा उनके परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा है। हम खोज एवं बचाव दल से अद्यतन जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच अलास्का के सरकारी मामलों के निदेशक डी जे फॉस्के ने शुक्रवार को ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि हेलीकॉप्टर ‘बेल 206’ गुरुवार रात लापता हो गया था। उन्होंने कहा कि उत्तरी ढलान क्षेत्र के खोज एवं बचाव दल को लापता हेलीकॉप्टर से मेल खाते हेलीकॉप्टर का मलबा मिला है, लेकिन घटनास्थल से अभी कोई शव नहीं बरामद हुआ है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :अमेरिकाहेलीकॉप्टर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."