लाइव न्यूज़ :

तूफान ‘इडा’ के प्रभाव से न्यूयार्क में भारी बारिश, क्षेत्र में कम से कम नौ व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: September 2, 2021 20:22 IST

Open in App

न्यूयार्क, दो सिम्बर (एपी) तूफान इडा के प्रभाव से न्यूयॉर्क शहर में जबर्दस्त बारिश हुई और क्षेत्र में बाढ़ में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। साथ ही बाढ़ के पानी में वाहन डूब गए और घरों में पानी भर गया। बुधवार देर शाम न्यूयॉर्क शहर और प्रांत के बाकी हिस्सों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई। न्यूयॉर्क शहर और न्यू जर्सी में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है। न्यूयॉर्क शहर के पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि बाढ़ के बीच बेसमेंट में फंस जाने से कुल आठ लोगों की मौत हो गई।न्यूयॉर्क के एफडीआर ड्राइव और ब्रोंक्स रिवर पार्कवे बुधवार देर शाम तक जलमग्न थे। सबवे स्टेशनों और पटरियों पर बाढ़ का इतना पानी आ गया कि मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने सभी सेवाओं को निलंबित कर दिया। ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में मेट्रो सवार पानी से भरी कोच में सीटों पर खड़े दिखाई दे रहे हैं।अन्य वीडियो में दिखा कि शहर और उसके आस-पास प्रमुख सड़कों पर वाहन अपनी खिड़कियों तक डूबे हुए हैं और सड़कों पर कचरा बह रहा है। न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने बुधवार देर रात न्यूयॉर्क शहर में आपातकाल की स्थिति की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘हम आज रात शहर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, भयंकर बाढ़ और सड़कों पर खतरनाक परिस्थितियों के साथ एक ऐतिहासिक मौसम की घटना का सामना कर रहे हैं।’’गवर्नर कैथी होचुल ने भी न्यूयॉर्क प्रांत के लिए आपातकाल की स्थिति घोषित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Metro: दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेंन, डीएमआरसी

भारतकर्नाटक: बेंगलुरु में अब मेट्रो में नहीं बजा सकेंगे लाउडस्पीकर पर संगीत, सार्वजनिक उपद्रव को रोकने के लिए किया गया फैसला

अन्य खेलस्पेन ने विश्व कप क्वालीफायर में जॉर्जिया को हराया

विश्वजलवायु परिवर्तन : न्यूजीलैंड में इस वर्ष सबसे ज्यादा गर्म रहा सर्दियों का मौसम

विश्वतालिबान ने पंजशीर पर नियंत्रण का किया दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH