लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई शुरू, लगे गंभीर आरोप

By भाषा | Updated: May 27, 2021 01:21 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 26 मई (एपी) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई बुधवार को शुरू हुई। अभियोजन ने कहा कि करीब एक दशक के कार्यकाल में उन्होंने 700 से ज्यादा बार रिश्वत ली।

भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई उनके कुछ कथित अपराधों के 25 साल से अधिक समय बाद शुरू हुई है। वर्ष 2009 से 2018 तक राष्ट्रपति रहे जुमा ने पीटरमारित्सबर्ग उच्च न्यायालय में भ्रष्टाचार,धोखाधड़ी, कर चोरी और धनशोधन के आरोपों को कबूल नहीं किया।

जुमा पर फ्रांसीसी कंपनी थेल्स के साथ हथियारों का सौदा करने के लिए रिश्वत लेने का भी आरोप है। दक्षिण अफ्रीका ने 1999 में कंपनी के साथ अरबों डॉलर के हथियारों के सौदे पर हस्ताक्षर किये थे।

जुमा 1999 से 2005 तक दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति थे और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच उन्हें पद से हटा दिया गया था। जुमा पहली बार 2005 में भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे थे लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के बीच उनके खिलाफ आरोपों को कई बार वापस लिया गया।

यदि उन्हें दोषी पाया जाता है 79 वर्षीय जुमा को 25 साल की जेल हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'