लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में घृणा अपराध पिछले करीब एक दशक में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचे

By भाषा | Updated: November 17, 2020 11:56 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 नवंबर (एपी) अमेरिका में पिछले एक दशक से अधिक समय में घृणा अपराध सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं।

एफबीआई की सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में एफबीआई ने 1990 के दशक की शुरुआत में आंकड़े एकत्र करने शुरू किए थे और उसके बाद से संघीय अधिकारियों ने इस साल घृणा के कारण हत्या के मामलों की सर्वाधिक संख्या दर्ज की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में घृणा के कारण 51 हत्याएं की गईं, जिनमें वे 22 लोग भी शामिल हैं, जो टेक्सास के एल पासो में वॉलमार्ट में मेक्सिको के लोगों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में मारे गए थे।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 7,314 घृणा अपराध हुए, जबकि इससे पहले साल में घृणा अपराध के 7,120 मामले दर्ज किए गए थे। अमेरिका में 2008 में 7,783 घृणा अपराध हुए थे।

एफबीआई की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार घृणा अपराध वे अपराध होते हैं, जो लोगों की नस्ल, धर्म या यौन प्रवृत्ति आदि के आधार पर भेदभाव से प्रेरित होते हैं।

हालांकि इस बढ़ोतरी का कारण पुलिस विभागों में घृणा अपराधों के मामले पहले की तुलना में अधिक दर्ज किए जाना हो सकता है, लेकिन कानून प्रवर्तन अधिकारियों और अन्य समूहों को इस बात पर कोई संदेह नहीं है कि घृणा अपराध बढ़ रहे हैं।

‘सदर्न पॉवर्टी लॉ सेंटर’ की अध्यक्ष मार्गेरेट हुआंग ने कहा, ‘‘एफबीआई की रिपोर्ट एक बार फिर याद दिलाती है कि अमेरिका में घृणा को दूर करने के लिए हमें अभी बहुत काम करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?