Google 20th Birthday Google Doodle: 20वीं सालगिरह पर गूगल ने बनाया एक खास एनिमेटेड डूडल, ऐसे किया दुनिया का शुक्रिया
By आदित्य द्विवेदी | Published: September 27, 2018 08:09 AM2018-09-27T08:09:49+5:302018-09-27T08:40:09+5:30
Google 20th Birthday Google Doodle (Google का 20वां जन्मदिन): आज गूगल अपनी यात्रा की 20वीं सालगिरह मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने एक खास डूडल बनाया है।
नई दिल्ली, 27 सितंबरः बीस साल पहले स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो छात्रों ने मिलकर गूगल की शुरुआत की थी। उद्देश्य था दुनिया भर की जानकारियों को संगठित करना। लैरी पेज और सर्जी ब्रिन के रिसर्च प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुआ प्रयास 2006 में गूगल के पहले वर्जन के रूप में लॉन्च हुआ। आज गूगल अपनी यात्रा की 20वीं सालगिरह (Google का 20वां जन्मदिन) मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने एक खास डूडल बनाया है।
इस मज़ेदार एनिमेटेड डूडल को यूट्यूब होस्ट कर रहा है जिसे नवंबर 2006 में गूगल ने खरीद लिया था। इस डूडल को देखकर आप भी यादों में खो जाएंगे। दरअसल, इस गूगल डूडल में देश भर की अलग-अलग भाषाओं के पॉपुलर सर्च को बनाया गया है। ये रंगबिरंगा डूडल आपको भी मज़ा देगा। यहां देखिए...
1.37 सेकेंड के इस वीडियो में गूगल की बीस साल की यात्रा (Google का 20वां जन्मदिन) की भी झलक मिलती है। गूगल ने लोगों के साथ के लिए शुक्रिया भी अदा किया है। पिछले दो दशक में गूगल एक ऐसा सर्च इंजन बनकर उभरा है जिसके पास आपकी सभी जरूरी जिज्ञासाओं के जवाब हैं।
इंटरनेट पर किए जाने वाले 90 प्रतिशत सर्च गूगल पर ही होते है, और लगभग 60 प्रतिशत ऑनलाइन विज्ञापन भी यहीं से आते हैं। डूडल के जरिए अक्सर खास मौकों को गूगल सेलिब्रेट करता है। ऐसे में अगर बात अपना 20वां जन्मदिन मनाने की हो तो कहां पीछे रह सकता है।