लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: हमास ने बंधकों की रिहाई के दूसरे दौर में देरी की, गाजा में सहायता ट्रकों के प्रवेश की मांग की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 26, 2023 08:20 IST

हमास के अल-कसम ब्रिगेड ने शनिवार को कहा कि अगर इजरायल फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के लिए सहमत शर्तों का पालन नहीं करता है तो बंधकों की रिहाई में देरी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे दिन 13 इजरायली बंधकों को मुक्त किए जाने की उम्मीद थीहमास ने बंधकों की रिहाई के दूसरे दौर में देरी कीगाजा में सहायता ट्रकों के प्रवेश की मांग की

Israel-Hamas War: इज़रायल-हमास संघर्ष विराम के दूसरे दिन फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह की सशस्त्र शाखा हमास ने बंधकों की रिहाई के दूसरे दौर में तब तक देरी करने की घोषणा की जब तक कि इज़रायल सहायता ट्रकों को उत्तरी गाजा में प्रवेश करने देने के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो जाता।

हमास के अल-कसम ब्रिगेड ने शनिवार को कहा कि अगर इजरायल फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के लिए सहमत शर्तों का पालन नहीं करता है तो बंधकों की रिहाई में देरी होगी। हालांकि हमास की सशस्त्र शाखा की ओर से जारी बयान पर अब तक इजरायल की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, संघर्ष विराम के दूसरे दिन 13 इजरायली बंधकों को मुक्त किए जाने की उम्मीद थी। 13 इजरायली बंधकों की रिहाई के बदले में 39 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा जाना था। 

इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी पुष्टि की थी कि उसे समझौते के तहत शनिवार को रिहा किए जाने वाले लोगों के नाम की सूची शुक्रवार रात प्राप्त हुई। इन बंधकों में वो लोग शामिल थे जिन्हें हमास उग्रवादियों ने सात अक्टूबर को इजरायल पर हमले में कैदी बना लिया था। 

बता दें कि इजरायल और हमास के बीच समझौते के तहत चार दिवसीय युद्धविराम शुक्रवार, 24 नवंबर को सुबह प्रभावी हो गया और इसी के साथ इजराइल में कैद फलस्तीनियों और गाजा में उग्रवादियों द्वारा बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों की अदला-बदली शुरू हुई है। शुक्रवार को इजरायल ने 39 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया जबकि इसके कुछ घंटे पहले गाजा में हमास के उग्रवादियों ने 13 इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया था।

इजरायल में लोगों ने अपने कुछ रिश्तेदारों की वापसी पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन जो लोग अभी भी कैद में हैं, उन्हें लेकर चिंताएं बरकरार हैं। कतर की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्ष एक समझौते पर सहमत हुए हैं। समझौते के अनुसार, चार दिनों में 150 फ़िलिस्तीनी कैदियों के बदले 50 बंधकों की अदला-बदली की जानी है। कुछ फ़िलिस्तीनी कैदियों को हथियार के आरोप और हिंसक अपराधों में दोषी ठहराया गया है। समझौते के तहत तीन फलस्तीनी कैदियों के बदले में हमास एक बंधक को रिहा करेगा। 

टॅग्स :इजराइलHamasअमेरिकाबेंजामिन नेतन्याहूBenjamin Netanyahu
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH