लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति की हत्या के मुख्य साजिशकर्ताओं से संबंध के आरोप में हैती का नागरिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 12, 2021 10:05 IST

Open in App

पोर्ट ऑ प्रिंस (हैती), 12 जुलाई (एपी) हैती के अधिकारियों ने राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या के मुख्य साजिशकर्ताओं के साथ काम करने के आरोप में हैती के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। हैती की राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रमुख लियोन चार्ल्स ने संदिग्ध की पहचान क्रिस्टियन एमैनुएल सैनन के तौर पर की है। उन्होंने संदिग्ध के बारे में और कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई। हालांकि ऐसा प्रतीत होता है कि वह फ्लोरिडा में रहता है। पुलिस प्रमुख ने कथित मुख्य साजिशकर्ताओं के संबंध में भी कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई है।

चार्ल्स ने बताया कि अधिकारियों को सैनन के घर से ‘यूएस ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन’ के ‘लोगो‘ वाली एक टोपी, गोलियों के 20 बक्से, बंदूक के पुर्जे, डोमिनिकन गणराज्य की चार ऑटोमोबाइल लाइसेंस प्लेट, दो कार, अज्ञात लोगों से जुड़े दस्तावेज समेत काफी सामान मिला है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम आगे कार्रवाई जारी रखेंगे।’’ उन्होंने कहा कि मोइसे के घर पर गत मुंगलवार रात हुए हमले में पुलिस जांच कर रही है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति मोइसे के निजी आवास में कुछ अज्ञात लोगों के समूह ने गत मंगलवार देर रात हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। इस हमले में मोइसे की पत्नी एवं प्रथम महिला मार्टिनी मोइसे को भी गोली लगी थी, जिनका मियामी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चार्ल्स ने बताया कि राष्ट्रपति की हत्या के मामले में कोलंबिया के 26 लोग संदिग्ध हैं, जिनमें से 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांच की तलाश जारी है जबकि कम से कम तीन मारे गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ वे खतरनाक हैं।’’

पुलिस प्रमुख ने कहा कि पुलिस कथित साजिश और उससे जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए कोलंबिया के उच्च अधिकारियों के साथ भी मिलकर काम कर रही है। सैनन उस कम्पनी के सम्पर्क में था, जो नेताओं को सुरक्षा प्रदान करती है और जिसने संदिग्धों की नियुक्त की थी। संदिग्ध जून की शुरुआत में हैती आए थे। इन संदिग्धों का पहला लक्ष्य सैनन को सुरक्षा प्रदान करना था, लेकिन बाद में उन्हें राष्ट्रपति को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ वहीं से इस अभियान की शुरुआत हुई।’’ इसके बाद 22 अन्य संदिग्ध समूह में शामिल हुए और हैती के नागरिकों से सम्पर्क किया गया।

चार्ल्स ने बताया कि राष्ट्रपति मोइसे की हत्या के बाद संदिग्धों में से एक ने सैनन को फोन किया, जिसने इसके बाद साजिश रचने वाले दो मुख्य लोगों से सम्पर्क किया। उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि मुख्य साजिशकर्ता की पहचान क्या है या पुलिस को उसके बारे में पता है या नहीं।

सैनन फ्लोरिडा की ब्रोवार्ड काउंटी में और खाड़ी तट पर हिल्सबोरो काउंटी में रह चुका है। रिकॉर्ड बताते हैं कि वह मिसौरी के कैन्सास सिटी में भी रह चुका है। उसने 2013 में दिवालियेपन के लिए अर्जी दी थी और यूट्यूब पर ‘‘लीडरशिप फॉर हैती’’ शीर्षक से मौजूद एक वीडियो में खुद को डॉक्टर बताया है। वीडियो में उसने हैती के नेताओं को भ्रष्ट बताते हुए उन पर देश के संसाधनों को छीनने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘उन्हें देश की परवाह नहीं है, उन्हें लोगों की परवाह नहीं है।’’

इस बीच, राष्ट्रपति की मौत के बाद देश में जारी संकट के बीच पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता जॉन किर्बी ने रविवार को ‘फॉक्स न्यूज’ को कहा कि पेंटागन, हैती में सेना भेजने के अनुरोध का विश्लेषण कर रहा है और कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'