लाइव न्यूज़ :

हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी पर हमलावरों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, बाल-बाल बचे, छह महीने पहले हुई थी राष्ट्रपति की हत्या

By विशाल कुमार | Updated: January 4, 2022 10:58 IST

कैरेबियाई देश हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी के कार्यालय ने 3 जनवरी को कहा कि उत्तरी शहर गोनावेस में स्थित एक चर्च के समारोह में हिस्सा लेने के दौरान लुटेरों और आतंकियों ने प्रधानमंत्री को गोली मारने की कोशिश की। चर्च में यह कार्यक्रम हैती की आजादी की 218वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे1 जनवरी को हैती की स्वतंत्रता दिवस पर हमलावरों ने प्रधानमंत्री की हत्या करने की कोशिश की।स्थानीय मीडिया ने कहा कि गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए।जुलाई में राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे पर देर रात हमला कर उनकी हत्या कर दी गई थी।

पोर्ट ऑ प्रिंस (हैती): कैरेबियाई देश हैती के राष्ट्रपति की हत्या के छह महीने के अंदर ही बीते 1 जनवरी को हैती की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हमलावरों ने प्रधानमंत्री एरियल हेनरी की हत्या करने की कोशिश की जिसमें वे नाकाम रहे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

हेनरी के कार्यालय ने 3 जनवरी को कहा कि उत्तरी शहर गोनावेस में स्थित एक चर्च के समारोह में हिस्सा लेने के दौरान लुटेरों और आतंकियों ने प्रधानमंत्री को गोली मारने की कोशिश की। चर्च में यह कार्यक्रम हैती की आजादी की 218वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सशस्त्र समूह ने गोनावेस स्थित चर्च के बाहर गोलीबारी शुरू कर दी और इस दौरान प्रधानमंत्री और उनका दल तेजी से अपने वाहनों की ओर भाग रहे हैं।

स्थानीय मीडिया ने कहा कि गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए। हालांकि, राष्ट्रीय पुलिस तत्काल मृतकों और घायलों की संख्या नहीं बता सकी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि हेनरी के काफिले पर गोलीबारी करने वाले संदिग्धों के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है।

इस हमले ने जुलाई में राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की हत्या के बाद से राजनीतिक उथल-पुथल में घिरे हैती में अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर नए सिरे से चिंता पैदा कर दी है।

बता दें कि, जुलाई में हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे के निजी आवास में कुछ अज्ञात लोगों के समूह ने देर रात हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। इस हमले में मोइसे की पत्नी मार्टिनी मोइसे भी घायल हो गई थीं। हैती में अभी राष्ट्रपति का चुनाव किया जाना बाकी है।

टॅग्स :Haitiआतंकी हमलाterrorist attack
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत326 दिन ऑपरेशन और 7 खूंखार आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ में सेना और पुलिस ने ऐसे दिया अंजाम

भारतJammu and Kashmir: सेना के बहादुर कुत्ते टायसन ने किश्तवाड़ मुठभेड़ में पहली गोली खाई और टाप जैश कमांडर को मारने में मदद की

भारतभारत में आतंकी हमले की साजिश का भंडाफोड़, 8 संदिग्ध गिरफ्तार; बड़ी साजिश का पर्दाफाश

भारतTerror Alert in Delhi: लश्कर-ए-तैबा के निशाने पर लाल किला, दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले की साजिश: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा