लाइव न्यूज़ :

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद और उसके सहयोगियों के खिलाफ अभियोजन पक्ष के गवाहों से जिरह पूरी

By भाषा | Updated: January 11, 2020 07:25 IST

अदालत के एक अधिकारी ने छह से अधिक घंटे तक चली सुनवाई के बाद बताया, ‘‘सईद और उसके करीबियों के वकीलों ने बृहस्पतिवार को यहां आतंकवाद रोधी अदालत-1 में अभियोजन पक्ष के गवाहों से जिरह पूरी कर ली।'

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की एक आतंकवाद रोधी अदालत में मुंबई हमलों के सरगना हाफिज सईद और उसके तीन करीबियों के खिलाफ आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में अभियोजन पक्ष के गवाहों से जिरह पूरी हो गई है।अधिकारियों ने बताया कि एटीसी न्यायाधीश अरशद हुसैन भुट्टा ने बचाव पक्ष के वकीलों को शुक्रवार से अपने गवाह पेश करने का निर्देश दिया है।

पाकिस्तान की एक आतंकवाद रोधी अदालत में मुंबई हमलों के सरगना हाफिज सईद और उसके तीन करीबियों के खिलाफ आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में अभियोजन पक्ष के गवाहों से जिरह पूरी हो गई है। इन गवाहों में कुछ राजस्व अधिकारी भी शामिल हैं।

आतंकवाद रोधी अदालत-1 ने 11 दिसंबर को सईद और उसके करीबियों हाफिज अब्दुल सलाम, मोहम्मद अशरफ और जफर इकबाल को आतंकवाद के वित्तपोषण के आरोपों में अभ्यारोपित किया था।

अदालत के एक अधिकारी ने छह से अधिक घंटे तक चली सुनवाई के बाद पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘सईद और उसके करीबियों के वकीलों ने बृहस्पतिवार को यहां आतंकवाद रोधी अदालत-1 में अभियोजन पक्ष के गवाहों से जिरह पूरी कर ली।''

उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष ने सईद और अन्य के खिलाफ अच्छी तादाद में गवाह पेश किये। अधिकारियों ने बताया कि एटीसी न्यायाधीश अरशद हुसैन भुट्टा ने बचाव पक्ष के वकीलों को शुक्रवार से अपने गवाह पेश करने का निर्देश दिया है।

टॅग्स :हाफिज सईदआतंकी हाफिज सईदलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा