लाइव न्यूज़ :

अगर केवल ‘वैध मतों’ की गिनती होती तो आसानी से जीत गया होता : ट्रंप

By भाषा | Updated: November 6, 2020 15:15 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, छह नवंबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अगर केवल ‘वैध मतों’ की ही गिनती होती तो वह कांटे की टक्कर वाले राष्ट्रपति चुनाव में आसानी से जीत गए होते।

व्हाइट हाउस में बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का फैसला अंतत: उच्चतम न्यायालय में होगा क्योंकि उन्होंने चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ बड़े पैमाने पर वाद दाखिल करने की योजना बनाई है।

ट्रंप ने संवाददाता सम्मेलन में किसी पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं दिया, लेकिन आरोप लगाया कि डेमोक्रेटिक पार्टी धांधली से वर्ष 2020 का राष्ट्रपति चुनाव जीतना चाहती है। हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया।

इस बीच, राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार जो बाइडेन को बृहस्पतिवार रात तक राष्ट्रपति निर्वाचन मंडल के 253 मत हासिल हो चुके थे।

राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए 538 सदस्यीय निर्वाचन मंडल में 270 मतों की जरूरत है जिनमें से 213 मत ट्रंप के पक्ष में गए हैं।

ट्रंप ने कहा, ‘‘अगर वैध मतों की गिनती होती है तो मैं आसानी से जीत जाऊंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप अवैध मतों की गिनती करते हैं तो वे अमेरिका से जीत को छीनने की कोशिश कर सकते हैं।’’

ट्रंप का यह संदेश जॉर्जिया और पेनसिल्वेनिया राज्यों में गिनती के दौरान उनके और जो बाइडेन के बीच अंतर कम होने के बीच आया।

राष्ट्रपति ने कहा कि वह देर से डाले गए मतों की गिनती को रोकने की वकालत कर रहे हैं।

ट्रंप ने दावा किया, ‘‘मैं पहले ही कई अहम राज्यों सहित बड़ी जीत हासिल कर चुका हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘डेमोक्रेटिक पदाधिकारी मानते हैं कि वे ईमानदारी से कभी चुनाव नहीं जीत सकते...इसलिए बड़े पैमाने पर धांधली चल रही है।’’

ट्रंप ने इसके साथ ही कहा कि उनके दावे के पीछे कई सबूत हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा