लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- सरकार की कोशिशों की वजह से दिल्ली में 'बेहतर वायु दिवस' बढ़े

By भाषा | Updated: October 28, 2019 05:48 IST

पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पत्रकारों से कहा, वर्ष 2014 से ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की वजह से दिल्ली में हवा की गुणवत्ता सुधरी है।’’

Open in App

पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हाल के वर्षों में बीजिंग के साथ नयी दिल्ली को भी दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों का तमगा मिला था लेकिन सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की वजह से साल में सबसे बेहतर वायु गुणवत्ता वाले दिनों की संख्या बढ़ी है। बीजिंग में आयोजित ‘बेसिक’ (ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका,भारत और चीन) मंत्रियों की 29वीं बैठक में शनिवार को शामिल हुए जावड़ेकर ने कहा, ‘‘ प्रदूषण के स्तर के संदर्भ में दिल्ली में बेहतर दिनों की संख्या बढ़ी है और खराब वायु गुणवत्ता वाले दिवसों की संख्या घटी है।

जावड़ेकर ने पत्रकारों से कहा, वर्ष 2014 से ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की वजह से दिल्ली में हवा की गुणवत्ता सुधरी है।’’ चीनी समकक्ष ली गंजेइ से बातचीत के बाद जावड़ेकर ने कहा कि चीन प्रदूषण से मुकाबला करने के लिए खासतौर पर बीजिंग में लड़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन भारत से सीख रहा है। ली ने पूछा कि इस साल वायु प्रदूषण से कैसे निपटेंगे। यह लगातार चलने वाली लड़ाई है और इसके लिए लगातार नए नवोन्मेष उपायों की जरूरत है।

जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली और बीजिंग प्रदूषण से लड़ने में सहयोग कर रहे हैं और इसमें वृद्धि की संभावनाओं को तलाशेंगे क्योंकि पहले ही दोनों शहरों को ‘‘सिस्टर सिटीज’’ घोषित किया गया है।

 

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला