लाइव न्यूज़ :

गूगल को गलत जानकारी देना पड़ा भारी, युवक ने केस ठोंक जीते एक करोड़ से अधिक रुपए

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 15, 2018 10:10 IST

खबरों के अनुसार, यह मामला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न का बताया जा रहा है, जहां मिलोराड त्रिकुजला नाम के युवक ने गूगल के खिलाफ केस किया था, जिसे उसने जीत लिया।

Open in App

मेलबर्न, 15 जूनः आमतौर पर हम गूगल में कई चीजें सर्च करते रहते हैं। कई बार जानकारियां गलत भी निकल आती हैं। ऐसे ही एक युवक ने अपना नाम गूगल में सर्च किया तो उसके सामने जो रिजल्ट आया उसे देखकर वह हैरान रह गया। दरअसल, उसके बारे में गूगल ने गलत जानकारी दी, जिसके बाद युवक ने उसके ऊपर केस कर दिया और जीत भी गया। गूगल को इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

खबरों के अनुसार, यह मामला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न का बताया जा रहा है, जहां मिलोराड त्रिकुजला नाम के युवक ने गूगल के खिलाफ केस किया था, जिसे उसने जीत लिया। इसके लिए कोर्ट ने गूगल पर 150,000 डॉलर ( करीब 1 करोड़, एक लाख, 88 हजार 750 रुपए) का जुर्माना लगाया। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मिलोराड त्रिकुजला ने गूगल के खिलाफ 2014 में  केस किया था। बताया गया कि उसके ऊपर एक स्थानीय गैंगस्टर ने गोली चला दी थी। मामला पुलिस तक पहुंच गया था। इसके कुछ दिनों के बाद जब अचानक से उसने गूगल पर अपना नाम सर्च किया तो उनका नाम और फोटो एक गैंगस्टर के तौर पर दिखाई दिया। इसके अलावा गूगल ने उसे ड्रग तस्कर भी बताया। 

यह बात मिलोराड को नागवार गुजरी और उसने गूगल के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया कोर्ट में केस दर्ज कर दिया और गूगल पर आरोप लगाए गए कि उसके सर्चिंग में बहुत गलतियां हैं और उसकी तस्वीर मेलबोर्न के अंडरवर्ल्ड क्रिमिनल की जानकारी सर्च करने पर दिखाई देती है। युवक की इन दलीलों को हाईकोर्ट ने माना और फैसला सुनाया।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :गूगलऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा