गूगल को गलत जानकारी देना पड़ा भारी, युवक ने केस ठोंक जीते एक करोड़ से अधिक रुपए

By रामदीप मिश्रा | Published: June 15, 2018 10:10 AM2018-06-15T10:10:30+5:302018-06-15T10:10:30+5:30

खबरों के अनुसार, यह मामला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न का बताया जा रहा है, जहां मिलोराड त्रिकुजला नाम के युवक ने गूगल के खिलाफ केस किया था, जिसे उसने जीत लिया।

Google faces defamation case after Australian man Googled himself | गूगल को गलत जानकारी देना पड़ा भारी, युवक ने केस ठोंक जीते एक करोड़ से अधिक रुपए

गूगल को गलत जानकारी देना पड़ा भारी, युवक ने केस ठोंक जीते एक करोड़ से अधिक रुपए

मेलबर्न, 15 जूनः आमतौर पर हम गूगल में कई चीजें सर्च करते रहते हैं। कई बार जानकारियां गलत भी निकल आती हैं। ऐसे ही एक युवक ने अपना नाम गूगल में सर्च किया तो उसके सामने जो रिजल्ट आया उसे देखकर वह हैरान रह गया। दरअसल, उसके बारे में गूगल ने गलत जानकारी दी, जिसके बाद युवक ने उसके ऊपर केस कर दिया और जीत भी गया। गूगल को इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

खबरों के अनुसार, यह मामला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न का बताया जा रहा है, जहां मिलोराड त्रिकुजला नाम के युवक ने गूगल के खिलाफ केस किया था, जिसे उसने जीत लिया। इसके लिए कोर्ट ने गूगल पर 150,000 डॉलर ( करीब 1 करोड़, एक लाख, 88 हजार 750 रुपए) का जुर्माना लगाया। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मिलोराड त्रिकुजला ने गूगल के खिलाफ 2014 में  केस किया था। बताया गया कि उसके ऊपर एक स्थानीय गैंगस्टर ने गोली चला दी थी। मामला पुलिस तक पहुंच गया था। इसके कुछ दिनों के बाद जब अचानक से उसने गूगल पर अपना नाम सर्च किया तो उनका नाम और फोटो एक गैंगस्टर के तौर पर दिखाई दिया। इसके अलावा गूगल ने उसे ड्रग तस्कर भी बताया। 

यह बात मिलोराड को नागवार गुजरी और उसने गूगल के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया कोर्ट में केस दर्ज कर दिया और गूगल पर आरोप लगाए गए कि उसके सर्चिंग में बहुत गलतियां हैं और उसकी तस्वीर मेलबोर्न के अंडरवर्ल्ड क्रिमिनल की जानकारी सर्च करने पर दिखाई देती है। युवक की इन दलीलों को हाईकोर्ट ने माना और फैसला सुनाया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

Web Title: Google faces defamation case after Australian man Googled himself

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे