लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मामले 1 करोड़ के पार, अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: June 29, 2020 07:50 IST

Coronavirus Update: अमेरिका में ही कोरोना संक्रमण के करीब एक चौथाई मामले अब तक सामने आ चुके हैं। यहां करीब 25 लाख संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर में कोरोना संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 1 करोड़ के पारअमेरिका में अब तक सवा लाख से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है

दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या भी 1 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इसमें करीब दो तिहाई अमेरिका और यूरोप से हैं। ये आंकड़े जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार हैं। इसके अनुसार कोरोना से दुनिया भर में आधिकारिक मौतों का आंकड़ा 500, 390 है। वहीं, कोरोना संक्रमण के कुल आंकड़े दुनिया भर में 10,099,576 हो गए हैं।

अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा मौते हुई हैं। अमेरिका में कोरोना से अब तक सवा लाख से ज्यादा (125,747) लोगों की जान जा चुकी है। यहां 25 लाख कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं, ब्राजील में 57,622 लोगों की मौत अब तक कोरोना से हुई है। इसके बाद ब्रिटेन में 43,550 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

गौरतलब है कि अमेरिका में कोरोना का कहर अब भी बरकरार है। अमेरिका में शनिवार को ही 40 हजार नए केस सामने आए। ये लगातार दूसरा दिन था जब इतनी बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आए। वहीं, आखिरी अपडेट के अनुसार वॉशिंगटन में रविवार को 348 नए केस आए। हालांकि, किसी के मौत की सूचना नहीं है।

इस बीच अमेरिका के दो राज्यों ने संक्रमण को काबू करने के लिए फिर से प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने सभी बार बंद किए जाने का शुक्रवार को आदेश दिया और फ्लोरिडा ने बार में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया। अमेरिका में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि परेशान करने वाली बात यह है कि बड़ी संख्या में युवा संक्रमित हो रहे हैं जो मॉस्क पहने बिना या फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन किए बिना बाहर निकल रहे हैं। 

दूसरी ओर रूस में भी कोरोना के 6,791 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ वहां कुल संक्रमितों की संख्या अब 634,437 हो गई है। रूस में कोरोना से मरने वालों की तादाद भी अब बढ़कर 9,073 हो गई है। रूस दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देश है। हालांकि, यहां मौतों की संख्या कम है।

वहीं, भारत की बात करें तो यहां कोरोना मामलों की कुल संख्या अब 528859 हो चुकी है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 203051 है। दूसरी ओर 309712 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हो चुके हैं, जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 16095 हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाब्रिटेनरूसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा