लाइव न्यूज़ :

घाना ने भारत-निर्मित टीके ‘कोविशील्ड’ को मान्यता नहीं देने वाले यूरोपीय देशों की आलोचना की

By भाषा | Updated: September 24, 2021 14:33 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 24 सितंबर घाना के राष्ट्रपति नाना अडो डंकवा अकुफो-अडो ने यात्रियों के लिए भारत में निर्मित कोविड-19 रोधी टीके ‘कोविशील्ड’ को ‘‘यूरोप के कुछ देशों’’ से मान्यता नहीं मिलने को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया और कहा कि यह आव्रजन नियंत्रण के लिए एक उपकरण के रूप में टीकों का सहारा लेना ‘‘ वास्तव में प्रतिगामी कदम’’ होगा।

‘कोविशील्ड’ को मान्यता ना देने पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद ब्रिटेन सरकार ने भारत-निर्मित ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका कोविड-19 रोधी टीके ‘कोविशील्ड’ को बधवार को अद्यतन अंतरराष्ट्रीय यात्रा परामर्श में शामिल कर लिया।

ब्रिटेन के अधिकारियों ने बुधवार को स्पष्ट किया था कि ‘कोविशील्ड’ की दोनों खुराक ले चुके भारतीय यात्रियों को ब्रिटेन में अब भी दस दिनों के पृथक-वास में रहना होगा। उन्होंने कहा था कि मुख्य मुद्दा टीकाकरण प्रमाणन है, न कि ‘कोविशील्ड’ टीका और भारत तथा ब्रिटेन दोनों इस मामले को पारस्परिक रूप से हल करने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

अकुफो-अडो ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को बुधवार को संबोधित करते हुए कहा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में यूरोप के कुछ देशों ने हाल ही में भारत में निर्मित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ‘कोविशील्ड’ टीके को मान्यता नहीं दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ दिलचस्प बात यह है कि इन्हीं टीकों को अफ्रीकी देशों को ‘कोवैक्स’ पहल के माध्यम से दान किया गया। आव्रजन नियंत्रण के लिए एक उपकरण के रूप में टीकों का उपयोग वास्तव में एक प्रतिगामी कदम होगा।’’

घाना को भारत-निर्मित कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 6.52 लाख खुराक मिली है, जिसमें ‘कोवैक्स’ पहल के माध्यम से छह लाख और अनुदान के माध्यम से करीब 50,000 खुराक दी गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'