लाइव न्यूज़ :

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी में आई मंदी, यूरो हुआ धड़ाम

By रुस्तम राणा | Updated: May 25, 2023 17:34 IST

जर्मनी के मंदी में होने की पुष्टि के कारण यूरो गुरुवार को गिर गया, जबकि डॉलर दो महीने के शिखर पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देसाल की पहली तिमाही में जर्मनी की अर्थव्यवस्था में अप्रत्याशित गिरावट आई हैजनवरी-मार्च में जर्मनी के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई2022 की आखिरी तिमाही में भी जर्मनी के जीडीपी में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई

बर्लिन: यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी अब औपचारिक रूप से मंदी की गिरफ्त में आ गई है। नए आंकड़ों से पता चलता है कि चालू साल की पहली तिमाही में जर्मनी की अर्थव्यवस्था में अप्रत्याशित गिरावट आई है। संघीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-मार्च में जर्मनी के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई। 

2022 की आखिरी तिमाही में भी जर्मनी के जीडीपी में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई । दो लगातार तिमाहियों में जीडीपी का नीचे आना तकनीकी रूप से मंदी में आता है। ये आंकड़े जर्मनी की सरकार के लिए बड़ा झटका हैं। पिछले महीने ही सरकार ने इस साल के लिए अपने वृद्धि दर के अनुमान को दोगुना कर दिया था।  

सरकार ने कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था 0.4 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। जनवरी में इसके 0.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया थ। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि ऊंची मुद्रास्फीति से उपभोक्ता खर्च प्रभावित हुआ है। अप्रैल में कीमतें एक साल पहले की तुलना में 7.2 प्रतिशत ऊंची हैं। 

जर्मनी के मंदी में होने की पुष्टि के कारण यूरो गुरुवार को गिर गया, जबकि डॉलर दो महीने के शिखर पर पहुंच गया। नवीनतम चिंता रेटिंग एजेंसी फिच द्वारा उठाई गई थी, जिसने संयुक्त राज्य अमेरिका की "एएए" ऋण रेटिंग को निगेटिव वॉच पर रखा था। डांस्के बैंक के वरिष्ठ विश्लेषक स्टीफन मेलिन ने कहा, "इस हफ्ते यह जोखिम भरा रहा है और इससे डॉलर को आम तौर पर फायदा हुआ है।" 

यूरोप में आर्थिक अस्वस्थता के बढ़ते संकेतों ने डॉलर के मुकाबले यूरो को दो महीनों के निचले स्तर पर भेज दिया। यूरो लगभग 0.2% फिसल गया, जो 1.0715 डॉलर के निचले स्तर पर है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :जर्मनीअमेरिकाइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH