लाइव न्यूज़ :

जर्मनी : तीन राजनीतिक दलों ने गठबंधन के लिए औपचारिक वार्ता शुरू की

By भाषा | Updated: October 15, 2021 18:22 IST

Open in App

बर्लिन, 15 अक्टूबर (एपी) जर्मनी में पिछले महीने हुए चुनाव में तीनों पार्टियों को बढ़त हासिल होने के बाद उनके बीच गठबंधन के लिए औपचारिक बातचीत शुरू होने की संभावना है ताकि देश में नयी सरकार का गठन किया जा सके।

तीनों दलों के बीच गठबंधन होने के बाद गठित सरकार निवर्तमान चांसलर एंजला मर्केल के मध्यमार्गी-दक्षिणपंथी ब्लॉक को विपक्ष में धकेल देगी।

मध्यमार्गी-वामपंथी सोशल डेमोक्रेट्स, पर्यावरण का समर्थन करने वाले ग्रीन्स और उद्यमों का साथ देने वाले फ्री डेमोक्रेट्स ने गठबंधन को लेकर हो रही बातचीत शुक्रवार को समाप्त की और इस नतीजे पर पहुंचे कि उनके बीच पूर्ण गठबंधन को लेकर बातचीत करने के लिए पर्याप्त समान आधार हैं।

हालांकि, इसपर अभी भी ग्रीन्स और फ्री डेमोक्रेट्स के नेतृत्व की मंजूरी मिलनी बाकी है।

अगर बातचीत अंतत: सफल रहती है तो सोशल डेमोक्रैट ओलफ शोल्ज जर्मनी के नये नेता होंगे। शोल्ज मर्केल की निवर्तमान सरकार में वित्त मंत्री और वाइस चांसलर हैं।

शोल्ज के नेतृत्व में सोशल डेमोक्रेट्स ने जर्मनी में 26 सितंबर को हुए चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बहुत कम अंतर से जीत दर्ज की थी।

मर्केल का यूनियन ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा, हालांकि मतदान प्रतिशत के हिसाब से यह उसका सबसे खराब प्रदर्शन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला