लाइव न्यूज़ :

G-20: कोरोना वायरस के कारण 15 अप्रैल को होगी वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक

By भाषा | Updated: April 10, 2020 20:11 IST

कोरोना वायरस को देखते इस बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जी-20 (G20) देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक 15 अप्रैल को होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे15 अप्रैल की बैठक के बाद शुक्रवार को जी-20 देश के ऊर्जा मंत्रियों की असाधारण बैठक होगी।कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन से दुनिया की अर्थव्यवस्था मंदी में जा सकती है।

नई दिल्ली: जी-20 (G20) देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक 15 अप्रैल को होगी। इस वर्चुअल (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) से होने वाली बैठक में कोविड-19 (COVID-19) संकट के बाद अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास इस बैठक में शामिल होंगे। इस वर्चुअल बैठक से 15 दिन पहले यानी 31 मार्च को भी वित्त मंत्रियों और गवर्नरों की बैठक हुई थी। 15 अप्रैल की बैठक के बाद शुक्रवार को जी-20 देश के ऊर्जा मंत्रियों की असाधारण बैठक होगी। 

एक अधिकारी ने कहा कि 15 अप्रैल की बैठक 31 मार्च से आगे की बैठक है। इसमें कार्यसमूह अपने सुझाव देंगे। जी-20 के वित्त मंत्रियों की बैठक ऐसे समय हो रही है जबकि रेटिंग एजेंसियों और अर्थशास्त्रियों का कहना है कि कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन से दुनिया की अर्थव्यवस्था मंदी में जा सकती है। कई रेटिंग एजेंसियों ने अनुमान लगाया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर में काफी बड़ी गिरावट आएगी। वर्ष 2020-21 में भारत की वृद्धि दर दो प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है जो इसका 30 साल का निचला स्तर होगा। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) का अनुमान है कि 2020-21 में भारत की वृद्धि दर घटकर चार प्रतिशत रह जाएगी। 

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की वृद्धि दर के 3.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। मूडीज इन्वेस्टर सर्विसेज ने पिछले सप्ताह 2020 के लिए भारत की वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 2.5 प्रतिशत कर दिया है। 2019-20 में देश की वृद्धि दर पांच प्रतिशत रहने का अनुमान है। इससे पहले 31 मार्च को हुई जी-20 की बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बात पर जोर दिया था कि वित्तीय प्रणाली अर्थव्यवस्था को उबारने में मदद करने वाली होनी चाहिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से कोविड-19 से संबंधित वित्त पोषण की जरूरत को पूरा करने के लिए नवोन्मेषी तरीका विकसित करने को भी कहा था।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा