लाइव न्यूज़ :

भगोड़ा पाकिस्तानी आतंकवादी अफगानिस्तान में बम विस्फोट में मारा गया

By भाषा | Updated: January 29, 2021 16:51 IST

Open in App

पेशावर, 29 जनवरी (एपी) पाकिस्तान का एक भगोड़ा आतंकवादी अफगानिस्तान में हुए एक बम विस्फोट में अपने दो सहयोगियों के साथ मारा गया। उसपर 30 लाख डॉलर का इनाम था।

यह जानकारी शुक्रवार को अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने दी।

कमांडर मंगल बाग प्रतिबंधित आतंकवादी समूह लश्कर ए इस्लाम का सरगना था। यह समूह 2010 के दशक तक अफगानिस्तान की सीमा से लगते देश के पश्चिमोत्तर हिस्से में पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बनाता था। उस वक्त पाकिस्तानी सेना ने इस क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की थी।

अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहर प्रांत में बृहस्पतिवार को बाग मारा गया।

उसके मारे जाने की जानकारी प्रांत के गवर्नर जियाउल हक अमरखील ने ट्विटर पर दी।

अमरखील ने यह नहीं बताया कि यह बम विस्फोट को किस संगठन ने किया, लेकिन उन्होंने कहा कि आतंकवादी कमांडर अफगानिस्तान में हमलों में संलिप्त था।

अमेरिका ने 2018 में बाग पर इनाम घोषित किया था।

पाकिस्तान की सेना द्वारा पश्चिमोत्तर पाकिस्तान की तिराह घाटी में बड़ी कार्रवाई किए जाने तक बाग और उसके समूह की वहां मजबूत उपस्थिति थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'