लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के राष्ट्रपति पनडुब्बी विवाद पर बाइडन से स्पष्टीकरण दिए जाने की कर रहे उम्मीद

By भाषा | Updated: September 22, 2021 22:09 IST

Open in App

पेरिस, 22 सितंबर (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों पनडुब्बी विवाद का हल करने के लिए बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से स्पष्टीकरण और स्पष्ट वादों की उम्मीद कर रहे हैं। मैक्रों के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

मैक्रों के कार्यालय ने बताया कि बाइडन ने पिछले हफ्ते अमेरिका से फ्रांसीसी राजदूत को वापस बुलाने की अभूतपूर्व घटना के चलते विश्वास में आई कमी पर चर्चा करने के लिए एक फोन कॉल का अनुरोध किया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘मैक्रों हिंद-प्रशांत सहयोग पर एक करार से एक यूरोपीय सहयोगी (फ्रांस) को दूर रखने के अमेरिका के फैसले पर स्पष्टीकरण की उम्मीद कर रहे हैं। ’’

फ्रांसीसी राजनयिकों के मुताबिक अमेरिका, आस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के बीच हिंद-प्रशांत रक्षा करार की पिछले हफ्ते बाइडन ने घोषणा की थी तथा फ्रांस को इसबारे में कुछ घंटे पहले औपचारिक तौर पर सूचना दी गई थी।

इस करार के चलते आस्ट्रेलिया डीजल-इलेक्ट्रिक फ्रांसीसी पनडुब्बियां खरीदने के अरबों डॉलर के अनुबंध को रद्द कर देगा और इसके बदले अमेरिका से परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बियां खरीदेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्व अधिक खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद