लाइव न्यूज़ :

आतंकी मसूद अजहर पर फ्रांस हुआ सख्त, जैश-ए-मोहम्मद की संपत्ति जब्त करने का फैसला

By विनीत कुमार | Updated: March 15, 2019 15:16 IST

संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने का प्रस्ताव फ्रांस और अमेरिका की ओर से लाया गया था लेकिन चीन ने अड़ंगा लगा दिया।

Open in App

आतंकी मसूद अजहर पर फ्रांस ने अपना रूख और कड़ा करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के फ्रांस से जुड़ी संपत्तियों को जब्त करने का फैसला किया है। फ्रांस का ये फैसला एक दिन पहले ही संयुक्त राष्ट्र में मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव के गिरने के बाद आया है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार फ्रांस के गृह मंत्री और विदेश मंत्री की ओर से जारी साझा बयान में कहा गया कि यूरोपियन यूनियन से भी मसूद अजहर को उन संदिग्ध लोगों की लिस्ट में डालने पर चर्चा किया जायेगा जिन पर आतंकी कार्रवाई में शामिल होने के आरोप हैं। इससे पहले चीन के वीटो लगाने के कारण भारत को मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित कराने की कोशिश पर झटका लगा था।

संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने का प्रस्ताव फ्रांस और अमेरिका की ओर से लाया गया था। हालांकि, चीन ने चौथी बार इस कोशिश में अड़ंगा लगाया। 

जैश-ए-मोहम्मद पर भारत में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले की घटना की जिम्मेदारी भी जैश ने ली थी। इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किये थे।

चीन के अड़ंगा लगाने के बाद कई देशों ने चीन की आलोचना की थी। अमेरिका ने भी कहा कि क्षेत्रीय स्थिरता तथा शांति हासिल करने के मामले में उसके चीन के साथ साझा हित हैं, लेकिन जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी नामित करने में "विफलता" इस लक्ष्य को हासिल करने में बाधक है। बताते चलें कि पाकिस्तान पर इस समय आतंकी मसूद पर कार्रवाई करने को लेकर काफी दबाव है।

टॅग्स :मसूद अजहरजैश-ए-मोहम्मदफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल