लाइव न्यूज़ :

फ्रांस ने पाकिस्तान को चोरी की करीब 500 कलाकृतियां लौटाईं

By भाषा | Updated: July 10, 2019 01:59 IST

विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान से चुराई और तस्करी की गईं करीब 512 कलाकृतियों को 2006-2007 के दौरान पेरिस हवाई अड्डे पर फ्रांसीसी सीमाशुल्क अधिकारियों ने जब्त कर लिया था।

Open in App

पाकिस्तान ने मंगलवार को कहा कि फ्रांस ने दूसरी और तीसरी सहस्राब्दी ई.पू. की प्राचीन प्रतिमाओं, फूलदानों, सुराहियों और प्यालों समेत चोरी की करीब 500 कलाकृतियां उसे लौटा दी हैं।

विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान से चुराई और तस्करी की गईं करीब 512 कलाकृतियों को 2006-2007 के दौरान पेरिस हवाई अड्डे पर फ्रांसीसी सीमाशुल्क अधिकारियों ने जब्त कर लिया था।

कार्यालय ने कहा, "फ्रांस सरकार ने 486 पुरातात्विक कलाकृतियों के मूल की पुष्टि हो जाने और थकाऊ, लंबी कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दो जुलाई को इन्हें पेरिस स्थित पाकिस्तान दूतावास को सौंप दिया।" कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान गंधार, सिंध और मेहरगढ़ समेत कई प्राचीन सभ्यताओं का स्थान रहा है और उसके पास प्राचीन कलाकृतियों का एक विशाल भंडार है।

टॅग्स :पाकिस्तानफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?