लाइव न्यूज़ :

फ्रांस ने 570 लोगों को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाला

By भाषा | Updated: August 21, 2021 19:42 IST

Open in App

पेरिस,21 अगस्त (एपी) फ्रांस ने कहा है कि उसने सोमवार से काबुल से अपने सैन्य विमान के जरिये 570 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला है,जिनमें कम से कम 407 अफगान नागरिक शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा कि चौथा बचाव विमान शुक्रवार शाम पेरिस पहुंचा,जिसमें फ्रांस के चार और अफगानिस्तान के 99 नागरिक थे। इसमें से अधिकतर वे लोग हैं जिन्होंने फ्रांस की सरकार के साथ अथवा अफगानिस्तान में फ्रांस के समूह के साथ काम किया था। मंत्रालय ने कहा कि राज्य सेवाएं और फ्रांस दूतावास जो काबुल हवाई अड्डे में स्थानांतरित हो गए हैं,वे जितनी जल्दी संभव हो सके नयी उड़ाने सुनिश्चित करने में लगे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को कहा था कि फ्रांस उन अफगानों को अकेला नहीं छोड़ेगा जिन्होंने देश के लिए काम किया,साथ ही अफगानिस्तान पर तलिबान के कब्जे के बाद खतरे का सामना कर रहे पत्रकारों,कलाकारों,कार्यकर्ताओं तथा अन्य लोगों की रक्षा करने की मांग करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

भारतIndia-France Partnership: मरीन ड्राइव पर राष्ट्रपति मैक्रों के जॉगिंग का संदेश!, वीडियो

भारतपीएम मोदी ने फ्रांस को 'स्पेशल पार्टनर' बताया, मैक्रों के साथ H-125 हेलीकॉप्टर की असेंबली लाइन का उद्घाटन किया

भारतमुंबई में आज पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात, राफेल से लेकर व्यापार तक..., कई मुद्दों पर बातचीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा