लाइव न्यूज़ :

फ्रांस ने अफगानिस्तान में निकासी अभियान समाप्त किया

By भाषा | Updated: August 28, 2021 17:06 IST

Open in App

पेरिस, 28 अगस्त (एपी) फ्रांस ने अफगानिस्तान से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुक्रवार को समाप्त कर दिया और काबुल हवाई अड्डे पर बनाए गए फ्रांस के अस्थाई दूतावास को भी बंद कर दिया। विदेश मंत्री ज्यां इव ली द्रिआं और रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने घोषणा की कि निकासी अभियान में अफगानिस्तान से करीब तीन हजार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक बयान में कहा गया, ‘‘काबुल में फ्रांसीसी दूतावास का दल फ्रांस लौटने से पहले अबु धाबी पहुंच गया है।’’ इसमें कहा गया कि राजदूत डेविड मार्तिनों भी शीघ्र देश पहुंचने वाले हैं। फ्रांस ने अबु धाबी में एक अस्थाई केन्द्र (ट्रांजिट प्वाइंट) बनाया है, पेरिस जाने वाले विमानों को पहले वहां उतारा जाता है। राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने बृहस्पतिवार को कहा था कि राजदूत और अन्य कर्मचारी अगले कुछ दिनों में काबुल छोड देंगे और वह उड़ान काबुल से फ्रांस की अंतिम उड़ानों में से एक होगी। उन्होंने कहा कि राजदूत की नियुक्ति यथावत रहेगी लेकिन सुरक्षा कारणों से वह पेरिस से ही सेवाएं देंगे। मंत्रियों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फ्रांस खतरे का सामना कर रहे अफगानिस्तान के लोगों को आश्रय देने का काम ‘‘31 अगस्त के बाद भी जारी रखेगा। हम तालिबानी अधिकारियों के साथ अपने उन प्रयासों को जारी रख रहे हैं कि वे 31 अगस्त के बाद देश छोड़ने की इच्छा रखने वाले लोगों की निकासी में बाधा नहीं बनेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वLouvre Museum in Paris: म्यूजियम से चोरी गई चीजें जाती कहां हैं?, खरीद-बिक्री कैसे होती है?

विश्वलूव्र, मोनालिसा की चोरी और कला की वापसी के रूपक

पूजा पाठपेरिस लूवर संग्रहालय डकैती के बाद बंद, चोर ज्वैलरी लेकर उड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH