लाइव न्यूज़ :

उत्तर माली में हुए हमले में संयुक्त राष्ट्र के चार शांतिरक्षकों की मौत, 19 घायल

By भाषा | Updated: April 3, 2021 10:10 IST

Open in App

बमाको (माली), तीन अप्रैल (एपी) उत्तरी माली के अजेलहोक में जिहादियों द्वारा संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षकों के शिविर पर किए गए हमले में चार शांतिरक्षकों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि चारों शांतिरक्षक चाड गणराज्य से थे।

माली में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा कि शिविर से घायलों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टरों को मौके पर भेजा गया है। इस शिविर में अधिकतर चाड के ही शांतिरक्षक थे।

मिशन ने कहा कि हमलावरों को भी भारी नुकसान हुआ है और वे हमले वाले स्थान पर अपने कई मृत साथियों को छोड़कर भाग गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने “हथियारबंद ताकतों’’ द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की है और ‘‘मजबूती से हमले को रोकने के लिए शांतिरक्षकों के साहस एवं वीरता” की प्रशंसा की है।

दुजारिक ने कहा कि गुतारेस ने एक बार फिर कहा है कि शांतिरक्षकों को निशाना बनाने वाले हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत युद्ध अपराधों के दायरे में आएंगे और हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने माली के अधिकारियों से कहा है कि वे “इस जघन्य हमले के अपराधियों को पहचानने और उन्हें जिम्मेदार ठहराने में कोई कसर न छोड़ें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'