लाइव न्यूज़ :

काबुल में बम विस्फोट व गोलीबारी में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 15, 2020 20:21 IST

Open in App

काबुल, 15 दिसंबर (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को बम विस्फोट और गोलीबारी में एक उप प्रांतीय गवर्नर सहित कम से तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं देश के पश्चिम भाग में प्रांतीय परिषद के एक उपप्रमुख की भी ऐसे हमले में जान चली गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ये हमले अफगानिस्तान में हिंसा की श्रृंखला में नयी कड़ी है जब तालिबान और अफगान सरकार के वार्ताकार कतर में बातचीत कर रहे हैं और शांति समझौते के प्रयास में जुटे हैं ताकि देश में दशकों से जारी लड़ाई पर पूर्ण विराम लगे।

अफगान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन के अनुसार, काबुल के उप प्रांतीय गवर्नर के बख्तरबंद वाहन में लगाए गए बम के फटने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

एरियन ने कहा कि काबुल के पास मैक्रोरायन इलाके में इस हमले में उप प्रांतीय गवर्नर महबुबल्लाह मोहिबी अपने सचिव के साथ मारे गए जबकि उनके दो अंगरक्षक घायल हो गए। संभवत:यह हमला उपप्रांतीय गवर्नर पर ही किया गया था।

राष्ट्रीय सुलह के लिए उच्च परिषद के अध्यक्ष अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने इस हमले की निंदा की और कहा कि हाल ही में हमलों में वद्धि अफगान शांति प्रक्रिया का स्पष्ट दुश्मन है।

काबुल के पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता एफ फरमार्ज ने कहा कि काबुल में एक अन्य हमले में बंदूकधारियों ने एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य पुलिसकर्मी को घायल कर दिया।

उन्होंने कहा कि हत्या की जांच चल रही है।

उधर पश्चिमी घोर प्रांत की प्रांतीय परिषद के उपप्रमुख अब्दुल रहमान अतशान की गाड़ी में लगे बम के फटने से उनकी मौत हो गयी जबकि परिषद के एक अन्य सदस्य एवं उनके ड्राइवर घायल हो गये। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ अबेर ने यह जानकारी दी।

किसी ने अभी तक इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला