लाइव न्यूज़ :

स्पेन के मैड्रिड में एक इमारत में गैस रिसाव से विस्फोट, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 21, 2021 01:13 IST

Open in App

मैड्रिड, 20 जनवरी (एपी) स्पेन की राजधानी मैड्रिड के मध्य क्षेत्र में बुधवार को एक रिहायशी इमारत में गैस रिसाव के कारण विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी।

मैड्रिड आपातकालीन सेवा ने एक ट्वीट में कहा कि विस्फोट में कम से कम 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में मैड्रिड के मध्यवर्ती क्षेत्र तोलेदो स्ट्रीट में छह मंजिला इमारत से धुंआ उठते हुए दिखा और आसपास मलबा बिखरा हुआ था।

आपात सेवा ने कहा है कि बचाव टीम, दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी राहत और बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।

मेयर जोस लुइस मार्तिनेज अलमेदा ने बताया कि विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक गैस रिसाव के कारण यह विस्फोट हुआ। चर्च से जुड़ा एक व्यक्ति भी लापता है।

स्पेन के लोक प्रसारक ‘टीवीई’ ने कहा कि इमारत के भीतर लगी आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को काफी मुश्किलें आ रही हैं और बचाव टीम वहां फंसे लोगों की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'