लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 2, 2021 08:32 IST

Open in App

कॉलुसा (अमेरिका), दो अगस्त (एपी) उत्तरी कैलिफोर्निया के दूरस्थ इलाके में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई।

कॉलुसा काउंटी शेरिफ विभाग ने ‘केएक्सटीवी’ को रविवार को हुई दुर्घटना में चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। मृतकों की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है।

संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने एक बयान में बताया कि ‘रॉबिन्सन आर66’ हेलीकॉप्टर रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे सैक्रामेंटो के उत्तर में कॉलुसा काउंटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बयान में कहा गया, ‘‘प्राथमिक रिपोर्ट में चार लोगों के हेलीकॉप्टर में सवार होने की बात सामने आई है।’’

एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड मामले की जांच करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'