लाइव न्यूज़ :

चीन में फ्लाईओवर का हिस्सा ढहने से चार व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: December 19, 2021 20:42 IST

Open in App

बीजिंग, 19 दिसंबर (एपी) चीन के हुबेई प्रांत में एक राजमार्ग फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी चीन के अधिकारियों ने दी।

परिवहन एवं पुलिस प्राधिकारियों के अनुसार यह हादसा शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एझोउ शहर में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में एक एक्सप्रेसवे पर निर्मित पुल का लगभग 500 मीटर (1,640 फुट) हिस्सा ढह गया।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि पुल पर से तीन ट्रक गिर गए और एक कार मलबे के नीचे दब गई। घटना के कारण एक्सप्रेस-वे को बंद कर दिया गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त पुल पर काम चल रहा था, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उस वक्त कितने मजदूर मौजूद थे।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुल 198 टन वजनी ट्रक नीचे गिरते समय दो टुकड़ों में टूट गया।

खबर के अनुसार परिवहन मंत्रालय के अधिकारी घटनास्थल पर जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा