लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन के छोटे भाई लॉर्ड जो जॉनसन ने अडाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक पद से दिया इस्तीफा, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2023 22:05 IST

समाचार पत्र ‘द फाइनेंशियल टाइम्स’ ने यूके कंपनीज हाउस के आंकड़ों के हवाले से बताया लॉर्ड जॉनसन (51) पिछले साल जून में लंदन स्थित एलारा कैपिटल के निदेशक पद पर नियुक्त हुए थे और बुधवार को उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअडाणी समूह ने एफपीओ को वापस लेने का फैसला लिया।एफपीओ की बुकरनर में यह कंपनी भी शामिल थी। 20,000 करोड़ रुपये का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) वापस लेने की घोषणा की है।

लंदनः ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के छोटे भाई लॉर्ड जो जॉनसन ने अडाणी एंटरप्राइजेज से संबंधित ब्रिटेन की निवेश कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। अडाणी एंटरप्राइजेज ने कल ही अपना 20,000 करोड़ रुपये का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) वापस लेने की घोषणा की है।

समाचार पत्र ‘द फाइनेंशियल टाइम्स’ ने यूके कंपनीज हाउस के आंकड़ों के हवाले से बताया लॉर्ड जॉनसन (51) पिछले साल जून में लंदन स्थित एलारा कैपिटल के निदेशक पद पर नियुक्त हुए थे और बुधवार को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसी दिन अडाणी समूह ने एफपीओ को वापस लेने का फैसला लिया।

एलारा खुद को पूंजी बाजार की कंपनी बताती है जो भारतीय कंपनियों के लिए धन जुटाने का करने का काम करती है। एफपीओ की बुकरनर में यह कंपनी भी शामिल थी। जॉनसन ने जोर देकर कहा कि उन्हें कपनी की अच्छी स्थिति के बारे में आश्वासन दिया गया था।

उन्होंने निदेशक पद से इस्तीफा “इस क्षेत्र में कम जानकारी होने के कारण दिया।” समाचार पत्र के अनुसार, अमेरिका की शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडाणी समूह की कंपनियों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए जाने के बाद एलारा का परिसंपत्ति प्रबंधन कारोबार चर्चा में आया था।

टॅग्स :Adani Enterprisesब्रिटेनBritain
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल