लाइव न्यूज़ :

इमरान खान को बड़ा झटका, नहीं छोड़ सकेंगे पाकिस्तान, शहबाज सरकार ने नो फ्लाई लिस्ट में डाला

By रुस्तम राणा | Updated: May 25, 2023 19:06 IST

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने गुरुवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 80 सदस्यों में से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी को नो-फ्लाई सूची में डालकर देश छोड़ने पर रोक लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्देशहबाज सरकार ने इमरान खान को नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया हैइसके तहत अब PAK पूर्व पीएम पाकिस्तान से बाहर नहीं जा सकते हैं साथ ही पत्नी बुशरा बीबी समेत 80 पीटीआई सदस्यों को नो-फ्लाई सूची में डाला गया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा झटका लगा है। अब वह पाकिस्तान नहीं छोड़ सकते हैं। शहबाज सरकार ने उन्हें नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया है। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने गुरुवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 80 सदस्यों में से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी को नो-फ्लाई सूची में डालकर देश छोड़ने पर रोक लगा दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नो-फ्लाई सूची में कासिम सूरी, असद उमर, असद कैसर, असलम इकबाल, यास्मीन राशिद, मुराद सईद, मलिका बुखारी, फवाद चौधरी और हम्माद अजहर जैसे प्रमुख पीटीआई के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आंतरिक मंत्रालय ने यह सुनिश्चित करने के लिए तेजी से कार्रवाई की है कि इन व्यक्तियों के नाम देश भर के सभी हवाई अड्डों और निकास बिंदुओं पर उपलब्ध कराए जाएं।

संबंधित अधिकारियों को प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने और किसी भी सूचीबद्ध व्यक्ति को तत्काल प्रभाव से विदेश यात्रा करने से रोकने का निर्देश दिया गया है। 9 मई को उनकी गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा के मद्देनजर पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री के खिलाफ दायर तीन आतंकवाद मामलों में पीएम 2 जून तक जमानत पर हैं।

9 मई को, इस्लामाबाद हाईकोर्ट के परिसर से अर्धसैनिक रेंजरों द्वारा भ्रष्टाचार के एक मामले में खान की गिरफ्तारी के बाद हिंसक विरोध शुरू हो गया जिससे पूरे देश में अशांति फैल गई। हिंसक प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार, प्रदर्शनकारियों ने रावलपिंडी में सेना मुख्यालय (जीएचक्यू) पर धावा बोल दिया और लाहौर में एक कोर कमांडर के घर में आग लगा दी। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानPTI
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH