लाइव न्यूज़ :

अरबपति मीडिया कारोबारी और सबसे लंबे समय तक इटली के प्रधानमंत्री के पद पर रहे बर्लुस्कोनी का निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2023 22:17 IST

भ्रष्टाचार के आरोपों और रंगीन मिजाजी के लिये चर्चा में रहने वाले सिल्वियो बर्लुस्कोनी इतालवी मीडिया के मुताबिक 86 वर्ष के थे।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ महीने में दूसरी बार शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।वर्षों से हृदय रोग, प्रोस्टेट कैंसर से भी पीड़ित थे।2020 में कोविड-19 की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे।

रोमः अरबपति मीडिया मुगल और इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का सोमवार को निधन हो गया। उनके मीडिया नेटवर्क ने यह जानकारी दी। वह 86 वर्ष के थे। बर्लुस्कोनी रंगीन पार्टियों और भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोपों के बावजूद सबसे लंबे समय तक इटली के प्रधानमंत्री रहे।

लेकिन पिछले कुछ सालों से वह हृदय रोग तथा कैंसर से पीड़ित थे। कभी अपनी रंगीन मिजाजी के लिये अक्सर चर्चा में रहने वाले बर्लुस्कोनी के मीडियासेट टेलीविजन नेटवर्क ने अपने मुखपृष्ठ पर उनकी एक तस्वीर लगाई है जिसमें उन्हें मुस्कुराते हुए दिखाया गया है। नेटवर्क ने उनके निधन की सूचना देते हुए लिखा, “बर्लुस्कोनी नहीं रहे।’’

बर्लुस्कोनी पिछले कुछ सालों से हृदय रोग, प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे। वह 2020 में कोविड-19 की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। मिलान के आर्कडायोसीज के अनुसार, बुधवार को मिलान के डुओमो गिरजाघर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कभी क्रूज शिप पर गाने वाले बर्लुस्कोनी ने अपने लंबे राजनीतिक करियर को शुरू करने के लिए अपने टेलीविजन नेटवर्क और अपार संपत्ति का इस्तेमाल किया। प्रशंसकों के लिए, तीन बार के प्रधानमंत्री एक सक्षम और करिश्माई राजनेता थे जिन्होंने विश्व मंच पर इटली को ऊपर उठाने का प्रयास किया।

वहीं, आलोचकों के लिए वह एक लोकलुभावनवादी थे, जिन्होंने खुद को और अपने व्यवसायों को समृद्ध करने के लिए एक उपकरण के रूप में राजनीतिक शक्ति का इस्तेमाल करके लोकतंत्र को कमजोर करने की स्थिति बनाई। उनकी ‘फोर्जा इटालिया’ राजनीतिक पार्टी वर्तमान प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ एक गठबंधन सहयोगी थी, जो पिछले साल सत्ता में आईं एक धूर-दक्षिणपंथी नेता हैं।

हालांकि बुर्लस्कोनी ने सरकार में कोई पद नहीं संभाला था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी दोस्ती ने यूक्रेन के कट्टर समर्थक मेलोनी के साथ उनके रिश्ते को मुश्किल में डाल दिया। मेलोनी ने बर्लुस्कोनी को एक “योद्धा” के तौर पर याद किया। मेलोनी ने इतालवी टीवी पर कहा, “वह एक ऐसे व्यक्ति थे जो अपने विश्वासों की रक्षा करने से कभी नहीं डरते थे।

यह ठीक वही साहस और दृढ़ संकल्प था जिसने उन्हें इटली के इतिहास के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक बना दिया” बर्लुस्कोनी अक्सर अपनी कामेच्छा का दावा करते थे और अपने विला में तथाकथित “बंगा बंगा” पार्टियों में दोस्तों और विश्व नेताओं का मनोरंजन करते थे। उन्होंने 2010 में कहा था, “मुझे जीवन से प्यार है! मुझे महिलाएं पसंद हैं!”

ऐसी ही एक पार्टी में 2013 में मेहमानों में एक कम उम्र की मोरक्कन नर्तकी शामिल थी, जिस पर अभियोजकों ने आरोप लगाया कि उसने नकदी और आभूषणों के बदले में बर्लुस्कोनी के साथ यौन संबंध बनाए। इस मामले में एक अदालत ने नाबालिग के साथ यौन संबंधों के लिये बर्लुस्कोनी को दोषी ठहराया था।

नाबालिग व बर्लुस्कोनी दोनों ने ही यौन संबंधों की बात से इनकार किया था और बाद में उन्हें मामले में बरी कर दिया गया। बर्लुस्कोनी का जन्म 29 सितंबर, 1936 को मिलान में एक मध्यवर्गीय बैंकर के बेटे के रूप में हुआ था। उन्होंने कानून की डिग्री हासिल की। उन्होंने 25 साल की उम्र में एक निर्माण कंपनी शुरू की और मिलान के बाहरी इलाके में मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए कई अपार्टमेंट का निर्माण कराया।

टॅग्स :इटलीसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

क्रिकेटNepal vs Italy: 123 पर ढेर नेपाल, इटली ने दर्ज की पहली जीत, 10 विकेट से हराया, पहले विकेट के लिए जस्टिन और एंथनी ने 124 रन की साझेदारी की

क्रिकेटSCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की 73 रनों की बड़ी जीत, मुन्से और लीस्क ने इटली को किया नेस्तनाबूद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा