लाइव न्यूज़ :

वेनेजुएला में नये सिरे से हो रहे गर्वनर चुनाव में भाग लेंगे पूर्व विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: December 6, 2021 09:48 IST

Open in App

बरिनास (वेनेजुएला), छह दिसंबर (एपी) वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने रविवार को एक पूर्व विदेश मंत्री को अपने पूर्ववर्ती एवं सलाहकार, ह्यूगो शावेज के गृह राज्य में एक विशेष गवर्नर चुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित किया। नवंबर के नियमित चुनाव में विपक्षी दावेदार को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद यह चुनाव निर्धारित किया गया है।

मादुरो ने जॉर्ज अर्रेज़ा को सत्तारूढ़ पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा ग्रामीण राज्य बारिनास में अपने समर्थकों की मौजूदगी में लाइवस्ट्रीम के माध्यम से की। उम्मीदवार ने समर्थकों से उनके समुदायों की जरूरतों की व्यापक समीक्षा करने का वादा किया।

यह घोषणा देश की सर्वोच्च अदालत द्वारा वोटों की गिनती में आगे चल रहे फ्रेडी सुपरलानो को अयोग्य घोषित करने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद आई है। यह एक ऐसा कदम था जो विपक्ष के अनुसार अनुचित चुनावी स्थिति का प्रतीक बन गया है।

उत्तर-पश्चिम वेनेजुएला के राज्य को लंबे समय से चाविस्मो (वाम विचारधारा) का गढ़ माना जाता है, जिसने सुपरलानो की संभावित जीत को विशेष रूप से सत्तारूढ़ पार्टी के लिए निगलना मुश्किल बना दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला