लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री मीर हजार खोसो का निधन

By भाषा | Updated: June 26, 2021 23:02 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 26 जून पाकिस्तान के पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री मीर हजार खान खोसो का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। खोसो ने बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में अंतिम सांस ली। यह जानकारी उनके परिवार ने दी।

खोसो के बेटे अमजद हुसैन ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें प्रांत के लहरी इलाके में दफनाया जाएगा। हुसैन ने कहा कि उनके पिता कुछ समय से बीमार थे और दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया।

सेवानिवृत्त न्यायाधीश खोसो वर्ष 2013 में तीन महीने के लिए कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे थे और इस दौरान उनकी निगरानी में संघीय चुनाव कराए गए थे, जिसमें पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज को जीत मिली थी। खोसो का जन्म 20 सितंबर 1929 को बलूचिस्तान के जाफराबाद जिले में हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात