लाइव न्यूज़ :

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति कोलोर को भ्रष्टाचार के केस में 8 साल से अधिक की सजा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 1, 2023 09:06 IST

ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो कोलोर डी मेलो को भ्रष्टाचार के एक केस में  आठ साल और 10 महीने की जेल की सजा सुनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो कोलोर डी मेलो को भ्रष्टाचार के केस में सुनाई सजासुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति कोलोर को आठ साल और 10 महीने की जेल की सजा सुनाई हैपूर्व राष्ट्रपति कोलोर साल 1990 से 1992 तक ब्राजील का नेतृत्व किया था

ब्रा‍ज़िलिया: ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो कोलोर डी मेलो को भ्रष्टाचार के एक केस में आठ साल और 10 महीने की जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने फर्नांडो कोलोर डी मेलो को "कार वॉश" मामले में कदाचार का दोषी पाया था।

73 साल के कोलोर न केवल इस मामले में दोषी ठहराये गये हैं, बल्कि इसी केस में उन पर महाभियोग भी चलाने की चलाने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने सीनेटर के पद से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व राष्ट्रपति कोलोर साल 1990 से 1992 तक ब्राजील का नेतृत्व किया था। वह ब्राजील के 32वें राष्ट्रपति हैं।

उन पर आरोप था कि 2010 से 2014 के बीच बतौर सीनेटर कोलोर ने एक निर्माण कंपनी से रिश्वत के रूप में 20 मिलियन रीस (4 मिलियन डॉलर) लिया था। कोलोर ने निर्माण कंपनी को अनियमित रूप से अनुबंध की व्यवस्था की थी।

इससे पहला साल 2017 में ब्राजील के एक अन्य पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनेशियो लूला डी सिल्वा को भी भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग के मामले में दोषी पाये जाने के बाद लगभग 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। लूला सरकारी तेल कंपनी पेट्रोब्रास में भारी गबन और घूस लेने के आरोपों का सामना कर रहे थे।

पूर्व राष्ट्रपति लूला को उनके सामाजिक और आर्थिक सुधारों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता था। उन पर आरोप था कि उन्होंने साओ पाउलो में एक अपार्टमेंट की खरीद था और उसकी संरचना में फेरबदल किया था इसके अलावा उन्होंने अपनी संपत्तियों की घोषणा में अनियमितता दिखाई थी।

टॅग्स :Brazil
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'UNSC में सुधार कोई विकल्प नहीं, बल्कि ज़रूरत है': आईबीएसए की मीटिंग में पीएम मोदी बोले

विश्व27 साल की सजा शुरू होने के चंद दिन पहले ही ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो अरेस्ट

भारतBrazil: COP30 जलवायु सम्मेलन स्थल पर लगी आग, 13 लोग घायल; भारत समेत कई देशों के वार्ताकार मौजूद

कारोबारBrazil: नशे के खिलाफ रियो डी जेनेरियो शहर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 119 लोगों की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन

कारोबारवन क्षेत्रः दुनिया में 9वें स्थान पर भारत, विश्व के टॉप-5 देश में रूस, ब्राजील, कनाडा, अमेरिका और चीन, देखिए एफएओ रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा