लाइव न्यूज़ :

विदेश सचिव श्रृंगला वार्ता के लिए लंदन पहुंचे

By भाषा | Updated: July 24, 2021 01:18 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 23 जुलाई विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ‘‘रोडमैप 2030’’ की विस्तृत समीक्षा करने के लिए ब्रिटेन की दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को लंदन पहुंचे। एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की राह तैयार करने के लिए ब्रिटेन-भारत साझेदारी के लिए मई में 10-वर्षीय योजना ‘‘रोडमैप 2030’’ लाई गई थी।

यात्रा की घोषणा करते हुए, विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह ब्रिटेन में अपने समकक्ष के साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। श्रृंगला के ब्रिटिश समकक्ष विदेश कार्यालय में दक्षिण एशिया मामलों के मंत्री लॉर्ड तारिक अहमद होंगे।

रोडमैप 2030 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन के बीच एक डिजिटल शिखर सम्मेलन में अपनाया गया था, ताकि द्विपक्षीय संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया जा सके और अगले दशक में व्यापार और अर्थव्यवस्था, रक्षा और सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग का मार्गदर्शन किया जा सके।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने नई दिल्ली में मीडिया ब्रीफिंग में कहा, "यात्रा के दौरान, विदेश सचिव अपने समकक्षों के साथ मिलेंगे और 2030 रोडमैप के कार्यान्वयन पर विशेष ध्यान देने के साथ द्विपक्षीय संबंधों की विस्तृत समीक्षा करेंगे।"

उन्होंने कहा, "वह आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना