लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में नेता के अपहरण में शामिल पांच संदिग्ध मारे गए

By भाषा | Updated: August 8, 2021 17:57 IST

Open in App

क्वेटा, आठ अगस्त (एपी) पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी पुलिस ने रविवार को कहा कि एक नेता के अपहरण एवं उसकी हत्या में शामिल पांच लोग एक मुठभेड़ में मारे गए।

बलूचिस्तान प्रांत के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी शहर पिशिन में बीती रात छापेमारी की गई।

जून के अंत में अवामी नेशनल पार्टी के नेता मलिक उबैदुल्लाह कासी का बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के पास स्थित उनके पैतृक स्थान कुचलक से फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया था और गत बृहस्पतिवार को पिशिन जिले में एक अफगान शरणार्थी शिविर के पास उनका शव मिला।

सीटीडी के बयान के मुताबिक कासी का शव मिलने के बाद जांचकर्ताओं ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उससे मिली जानकारी के आधार पर जांचकर्ताओं ने पिशिन में शनिवार देर रात एक ठिकाने पर छापा मारा जहां हुई मुठभेड़ में पांच लोग मारे गए जो कथित रूप से कासी के अपहरण में शामिल थे। मुठभेड़ स्थल से मशीन गन, हथगोले और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।

बलूचिस्तान में अपहरण की घटनाएं आम हैं। हाल के कुछ वर्षों में आपराधिक गिरोहों ने फिरौती के लिए डॉक्टरों, उद्योगपतियों एवं अन्य का अपहरण किया है, लेकिन यह पहली बार है जब फिरौती के लिए किसी नेता का अपहरण किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब