लाइव न्यूज़ :

पुलिस से बचने के लिए म्यांमा में पांच लोग इमारत से कूदे, दो की मौत

By भाषा | Updated: August 11, 2021 17:26 IST

Open in App

बैंकॉक, 11 अगस्त (एपी) म्यांमा के सबसे बड़े शहर यंगून में एक अपार्टमेंट की इमारत में सरकारी सुरक्षा बलों द्वारा की जा रही छापेमारी से बचने के लिए पांच लोग इमारत से कूद गए। सरकार एवं मीडिया की खबरों में बुधवार को बताया गया कि कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।

मंगलवार रात को हुई छापेमारी के दौरान, सुरक्षा अधिकारियों ने रेडियो बातचीत में कहा कि पांच लोग - चार पुरुष और एक महिला- पकड़े जाने से पहले इमारत से कूद गए। उन्होंने बताया कि तीन लोगों की मौत हो गई और दो को घातक चोट आई है।

हालांकि, बुधवार को सरकार ने एक बयान में कहा कि घटना में आठ लोग शामिल थे। उसने कहा कि दो लोगों की मौत हो गई, तीन अस्पताल में भर्ती हैं और तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के लिए जिम्मेदार क्षेत्र के पुलिस अधिकारी ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

एक पड़ोसी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सुरक्षा बलों से बचने के प्रयास में पांच लोग छत पर चढ़ गए और कहीं और जाने की जगह न मिलने पर वे गली में कूद गए।

सरकार ने कहा कि सुरक्षा बलों ने यह जानकारी मिलने पर छापा मारा कि अपार्टमेंट में विस्फोटक हो सकते हैं, और पटाखे, बारुद और "हस्तनिर्मित हथगोले" सहित विभिन्न वस्तुओं को जब्त किया।

जब से सेना ने फरवरी में आंग सान सू की की चुनी हुई सरकार को हटा दिया और सत्ता पर कब्जा कर लिया, देश भर में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला चल पड़ा है।

राजनीतिक कैदियों के लिए स्वतंत्र सहायता संघ द्वारा रखे गए आंकड़ों के अनुसार तख्तापलट के बाद से अधिकारियों द्वारा 900 से अधिक लोगों की जान ली जा चुकी है जिनमें से अधिकतर सरकार विरोधी प्रदर्शनों का हिस्सा थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'