लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में ई-सिगरेट के धुएं ने ली पांच लोगों की जान, 450 मामले दर्ज

By भाषा | Updated: September 7, 2019 11:50 IST

न्यूयॉर्क के जांचकर्ताओं ने बताया कि वे काला बाजार में गांजा आधारित ई-सिगरेट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिसमें विटामिन ई- ऑयल होता है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में सैकड़ों लोग फेफड़े की बीमारी से जूझ रहे हैं और कई किशोर कोमा जैसी हालत में हैंअमेरिका में 2018 में 36 लाख माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक कक्षा के छात्रों ने ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया था

अमेरिका में ई-सिगरेट पीने से होने वाली फेफड़े की बीमारियों से लगभग पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सैकड़ों अन्य फेफड़े की बीमारी से जूझ रहे हैं और कई किशोर कोमा जैसी हालत में हैं। खाद्य और औषधि प्रशासन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रयोगशालों में परीक्षण के लिए आए नमूनों में ऐसा कुछ नहीं मिला जो प्रतिबंधित हो, लेकिन न्यूयॉर्क के जांचकर्ताओं ने बताया कि वे काला बाजार में गांजा आधारित ई-सिगरेट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिसमें विटामिन ई- ऑयल होता है।

कैलिफोर्निया और मिनिसोटा के स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को बताया कि ई-सिगरेट पीने से दो बुजुर्ग लोगों की मौत हुई है। उनकी सेहत अपेक्षाकृत खराब थी और इनमें से एक ने टेट्राहाइड्रोकैनाबिनॉल (टीएचसी) का इस्तेमाल किया था जो गांजा में पाया जाने वाला यौगिक है जिससे उत्तजेना पैदा होती है।

रोग रोकथाम और निवारण केंद्र (सीडीसी) में गैर संक्रमणकारी बीमारियों की कार्यकारी उपनिदेशक इलियाना एरियास ने बताया कि ई-सिगरेट से धूम्रपान करने के कारण 450 से अधिक लोगों में फेफड़े की बीमारी का पता चला है जो पिछले हफ्ते के मुकाबले दोगुनी है। उत्तरी कैरोलिना में श्वसन रोग विशेषज्ञ डेनियल फॉक्स ने कहा कि जिन मरीजों की उन्होंने जांच की है वे गैर संक्रमणकारी निमोनिया के शिकार हैं जिसे लिपॉड निमोनिया कहते हैं। यह तेल या तेल जैसा पदार्थ फेफड़े में जाने से होता है।

न्यूयॉर्क के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि प्रयोगशाला में परीक्षण के दौरान 34 लोगों की ओर से इस्तेमाल की गई ई सिगरेट में विटामिन ई ऑयल की मात्रा बहुत अधिक पाई गई, जिससे वे बीमार पड़े। इस तथ्य को केंद्र में रखकर आगे की जांच की जा रही है। विटामिन ई एसिटेट का इस्तेमाल आमतौर पर पूरक पोषक आहार के रूप में किया जाता या त्वचा पर लगाया जाता है, लेकिन श्वास के रास्ते फेफड़े में जाने पर यह घातक हो जाता है।

कई मरीजों ने बताया कि उन्होंने गांजा पिया, लेकिन कुछ ने कहा कि उन्होंने सांस के जरिये निकोटिन उत्पादों से नशा किया। अमेरिका में ई सिगरेट की वजह से पहली मौत की खबर इलिनॉयस में अगस्त के आखिर में आई थी। ऑरेगन राज्य ने इस हफ्ते कहा कि जुलाई में हुई एक मरीज की मौत भी ई सिगरेट की वजह से हुई। इंडियाना प्रशासन ने ई सिगरेट से एक मौत की जानकारी दी लेकिन समय नहीं बताया।

रिपोर्ट के मुताबिक मरीजों ने अस्पताल में भर्ती होने से पहले सांस लेने में परेशानी और सीने में दर्द की शिकायत की। उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया। डॉक्टरों का कहना है कि कई मरीजों का शुरुआत में ब्रोंकाइटिस (श्वास नली में सूजन व सिकुड़न) या वायरल से होने वाली कमजोरी का इलाज किया गया और अंतिम चरण में बीमारी के वास्तविक कारणों का पता चला।

जांचकर्ता अभी स्पष्ट नहीं है कि ई-सिगरेट से मौतों के मामले हाल में आए हैं या पहले भी ऐसी मौतें होती थी जो जागरूकता की कमी की वजह से दर्ज नहीं हो पाईं। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में 2006 से ई-सिगरेट उपलब्ध है और कई बार पारंपरिक धूम्रपान छोड़ने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। अमेरिका में 2018 में 36 लाख माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक कक्षा के छात्र ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते हैं।

टॅग्स :अमेरिकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH