लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: फ्लोरिडा शहर में इमारत ढहने से 5 लोगों की मौत, 156 लोग लापता

By भाषा | Updated: June 27, 2021 09:48 IST

मियामी-डाडे की मेयर डेनिला लेविने कावा ने बताया कि मलबे से अब तक पांच लोगों के शव निकाले गए हैं और 156 लोग अब भी लापता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्वीट किया कि उन्होंने फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डेसांटिस से बात की। जो बाइडन ने उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस घटना पर खेद प्रकट दिया।

दक्षिण फ्लोरिडा में मियामी के निकट शनिवार को 12 मंजिला इमारत के गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 156 लोग लापता हैं। बचावकर्ता जीवित बचे लोगों को मलबे में लगी आग और उसके कारण उठ रहे धुएं के बीच तलाश रहे हैं।

मियामी-डाडे की मेयर डेनिला लेविने कावा ने कहा, ‘‘हमारी शीर्ष प्राथमिकता तलाश और बचाव अभियान तेज करना है, ताकि उन लोगों की जान बचाई जा सके, जिन्हें हम बचा सकते हैं।’’इससे पहले उन्होंने बताया था कि मलबे में लगी आग की लपटें बहुत तेज हैं, जिसके कारण बचाव अभियान में बहुत दिक्कत हो रही है। एक क्रेन ने सर्फसाइड शहर में 30 फुट ढेर से मलबे के टुकड़े हटाए और बचाव दल ने मलबे को हटाने के लिए बड़ी मशीनों, छोटी बाल्टियों, ड्रोन और माइक्रोफोन समेत कई उपकरणों का इस्तेमाल किया गया।

प्राधिकारियों ने घोषणा की कि वे ढही इमारत ‘शैम्प्लेन टावर्स साउथ’ की तरह 40 साल पुरानी इमारतों की समीक्षा करेंगे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे सुरक्षित हैं या नहीं। 

डेसांटिस ने बताया कि संघीय आपात प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी दुर्घटनास्थल पर स्थानीय एवं राज्य प्राधिकारियों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो इमारत ढही है, उसकी निकटवर्ती इमारतों पर भी नजर रखी जा रही है, क्योंकि वे भी उतनी ही पुरानी हैं और उनका नक्शा भी एक सा है।

टॅग्स :जो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्व राष्ट्रपति बाइडन सहित अमेरिकी नेताओं को पीएम मोदी ने उपहार में क्या-क्या दी?, विदेश मंत्रालय ने सूची जारी की, देखिए 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक की पूरी सूची

विश्व2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से हार, खबर सुनकर पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, ‘हे भगवान, अब हमारे देश का क्या होगा?’

विश्वJoe Biden: ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित 82 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन का बुरा हाल, कैंसर की कोशिकाएं हड्डी तक फैली, डोनाल्ड ट्रंप और बराक ओबामा ने कहा- दुखी हूं

भारतIndia On USAID: खुलासे ‘बेहद परेशान करने वाले’?, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा-देश के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप...

विश्वWATCH: और भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 2.1 करोड़ डॉलर?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडन प्रशासन से पूछे सवाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी