लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में पांच इस्लामी आतंकियों को मिली मौत की सजा, 2015 में मस्जिद पर किया था बम से हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 17, 2022 20:30 IST

बांग्लादेश में चट्टोग्राम एंटी टेरेरिस्ट ट्रिब्यूनल के जज अब्दुल हलीम बुधवार को चट्टोग्राम के पास एक नौसेना कार्यालय के भीतर बने मस्जिद पर बम से हमला करने के पांच गुनहगारों को मौत की सजा सुनाई।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश की ट्रिब्यूनल ने मस्जिद पर बम से हमला करने के पांच गुनहगारों को दी मौत की सजामौत की सजा पाने वाले सभी आतंकी प्रतिबंधित जेएमबी संगठन के सदस्य थे जज अब्दुल हलीम ने जब मौत की सजा का ऐलान किया तो पांच में से चार गुनहगार कोर्ट में मौजूद थे

ढाका:बांग्लादेश की एक ट्रिब्यूनल ने सात साल पहले दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर चट्टोग्राम के पास एक नौसेना कार्यालय के भीतर बने मस्जिद पर बम से हमला करने के पांच गुनहगारों को मौत की सजा दी है। ये सभी आतंकी प्रतिबंधित जेएमबी संगठन के सदस्य थे और इन दोषियों में से एक नौसेना का पूर्व सैनिक भी है।

जानकारी के मुताबिक जब बांग्लादेश की कोर्ट में चट्टोग्राम एंटी टेरेरिस्ट ट्रिब्यूनल के जज अब्दुल हलीम बुधवार को मौत की सजा का फरमान सुना रहे थे तो पांच में से चार गुनहगार कोर्ट की कटघरे में ही खड़े थे।

बताया जा रहा है कि पांचवें आतंकी को कोर्ट में इसलिए नहीं पेश किया जा सका क्योंकि वो पेशी से भाग रहा था। जज अब्दुल हलीम ने सभी दोषियों को मौत की सजा सुनाते हुए प्रत्येक पर 50,000 डॉलर (लगभग 526 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना भी लगाया है।

ट्रिब्यूनल के जज अब्दुल हलीम ने अपने फैसले में कहा कि धमाके के दोषियों ने नौसैनिक अड्डे के अंदर आतंकवादी हमला करके बांग्लादेश की स्वतंत्रता और संप्रभुता पर हमला किया है, इसलिए उनके प्रति रहम की कोई गुंजाइश नहीं बचती है। ऐसे लोग समाज के लिए दीमक हैं, जो एक स्वतंत्र देश की अवधारणा को धर्म के नाम पर चोट पहुंचाने की कोशिश करते हैं।

आतंकियों को जिस हमले के मामले में मौत की सजा मिली है, उसे उन्होंने 18 दिसंबर 2015 को अंजाम दिया था। आतंकियों ने जुमे की नमाज के दौरान नौसेना अड्डे के भीतर बनी मस्जिद में बम धमाका किया था, जिसमें 24 नौसेनाकर्मियों सहित कई नागरिक घायल हुए थे। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :बांग्लादेशDhakaआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल