लाइव न्यूज़ :

जापान: 2022 में पहली बार बच्चों वाले परिवारों की संख्या में आई भारी कमी, गिरावट के कारण सरकार भी चिंतित

By आजाद खान | Updated: July 5, 2023 16:16 IST

अगर जापान में हालात ऐसे ही रहे तो इससे उसकी अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। यही नहीं इससे कार्यबल में भी कमी देखने को मिल सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देजापान के इतिहास में पहली बार ऐसा देखा गया है।साल 2022 में पहली बार बच्चों वाले परिवारों की संख्या में भारी कमी आई है। इस गिरावट से जापान की सरकार भी काफी चिंतित है।

टोक्यो:  2022 में पहली बार ऐसा देखा गया है कि जापान में बच्चों वाले परिवार की संख्या घट रही है और यह करोड़ से भी कम हो गई है। ऐसे में जापान में जन्म दर में गिरावट इस देष के भविष्य के लिए एक चिंता है। इस गिरावट के मद्देनजर जापान में युवाओं की कमी देखी गई है जिससे कार्यबल में भी कमी देखने को मिल रही है। 

ऐसे में जापान में केवल बुजुर्गों की ही संख्या अभी ज्यादा है जिनके सिर पर पूरे देश की अर्थव्यवस्था का भार है। बता दें कि जापान में औसत आयु 49 वर्ष है और पूरे जनसंख्या का लगभग 28 फीसदी लोग ऐसे है जो बुजुर्ग है और उनकी उम्र 65 साल है या फिर इससे ज्यादा है। 

1899 के बाद पहली बार आई है यह गिरावट

जापान में 1899 से  रिकॉर्ड-कीपिंग शुरू होने के बाद यह पहला मौका है जब 2022 में जन्म लेने वाले शिशुओं की संख्या 800,000 से कम हो गई है। ऐसे में यह यह जापान के लिए एक गंभीर समस्या है, क्योंकि इसका मतलब है कि देश अपनी आबादी की जगह नहीं ले रहा है।

इस गिरावट के मद्देनजर प्रधान मंत्री किशिदा ने बच्चों से संबंधित नीतियों पर ध्यान देने की तत्काल आवश्यकता पर जोर भी दिया है ताकि जापान कामकाज का माहौल बना रहे और जनसंख्या का नियंत्रण भी बना रहे। 

पड़ सकता है जापानी अर्थव्यवस्था पर असर

अगर आने वाले कुछ सालों में जापान में हालात ऐसे ही रहे तो इससे जापान की अर्थव्यवस्था पर काफी असर भी पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जनसंख्या में गिरावट के कारण जापान में श्रमिकों की कमी होने लगेगी जिससे जापान की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित होगा। 

ऐसे में इस मामले पर सरकार ने कहा है वह समस्या से अवगत है और इसके समाधान पर काम भी कर रही है। अगर इस पर जल्द ही कोई एक्शन नहीं लिगा तो इससे जापान का भविष्य काफी खराब भी हो सकता है।  

टॅग्स :जापानchildइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

भारतMinor PAN Card: घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं बच्चों का पैन कार्ड? जानें पूरी प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!