लाइव न्यूज़ :

नीदरलैंड के उत्रेक्थ शहर में गोलीबारी, एक की मौत, कई घायल

By स्वाति सिंह | Updated: March 18, 2019 18:05 IST

स्थानीय मीडिया ने नकाबपोश, सशस्त्र पुलिस और ट्राम के आसपास आपातकालीन वाहनों की तस्वीरें दिखाईं जो सड़क पर बने एक पुल के किनारे रुक गए थे।

Open in App

नीदरलैंड के उत्रेक्थ शहर में सोमवार को एक ट्राम में अंधाधुंध गोलीबारी किए जाने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।इसके साथ ही कई लोगों के घायल होने की खबर है। इस बात की जानकारी डच समाचार एजेंसी एएनपी ने दी। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

एएनपी ने अपने एक संवाददाता ने यह कहते हुए उद्धृत किया है कि मृतक एक चादर से पूरी तरह ढका हुआ था और दो ट्रामों के बीच पटरियों पर पड़ा था।

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, मौके पर आतंकवाद निरोधी पुलिस दस्ते भी मौजूद थे।

उत्रेक्थ पुलिस के ट्विटर अकाउंट में कहा गया है ‘‘गोलीबारी की घटना उत्रेक्थ में 24 ओक्टोबरप्लीन में हुई....कई लोगों के घायल होने की खबर है। आसपास के इलाकों को घेर लिया गया है और हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’ 

इसमें आगे कहा गया है ‘‘गोलीबारी की यह घटना एक ट्राम में हुई। मदद के लिए कई हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।’’ 

स्थानीय मीडिया ने नकाबपोश, सशस्त्र पुलिस और ट्राम के आसपास आपातकालीन वाहनों की तस्वीरें दिखाईं जो सड़क पर बने एक पुल के किनारे रुक गए थे।

समाचार एजेंसी एएनपी ने ट्राम का संचालन करने वाली क्यूबज का हवाला देते हुए कहा कि इलाके में ट्राम सेवा को रोक दिया गया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल