लाइव न्यूज़ :

जॉर्जिया में गोलीबारी, पुलिस अधिकारी समेत चार की मौत

By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:53 IST

Open in App

अटलांटा (अमेरिका), एक दिसंबर (एपी) अमेरिका के दक्षिण अटलांटा में स्थित क्लेटन काउंटी में एक शख्स ने एक पुलिस अधिकारी समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। जवाबी गोलीबारी में पुलिस ने बंदूकधारी को ढेर कर दिया।

जॉर्जिया जांच ब्यूरो (जीबीआई) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि क्लेटन काउंटी पुलिस को रैक्स में स्थित एक घर में घरेलू विवाद के संबंध में आपात सेवा नंबर 911 पर फोन आया। इसके बाद कुछ अन्य कॉल आईं जिनमें दावा किया गया कि घटनास्थल पर गोलीबारी हुई है। जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उनका सामना एक हथियारबंद शख्स से हुआ जिसने उनपर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में पुलिस अधिकारी हेनरी लैक्सन की मौत हो गई जबकि दूसरा अफसर जख्मी हो गया।

जीबीआई ने कहा कि पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की जिसमें मौके पर ही हथियारबंद व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति ने दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि 12 वर्षीय लड़के को जख्मी कर दिया है।

जीबीआई ने बंदूकधारी और मृत महिलाओं का नाम फौरन नहीं बताया है।

डब्ल्यूएसबी टीवी की खबर के मुताबिक, क्लेटन काउंटी के पुलिस प्रमुख केविन रॉबर्ट्स ने बताया कि बच्चे की हालत नाजुक है लेकिन उसकी स्थिति स्थिर है।

जख्मी पुलिस अधिकारी की पहचान एलेक्स चांडलर के तौर पर हुई है और उनके जीवित बच जाने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना